ePaper

Pro Kabaddi League: इस दिन होगा प्रो कबड्डी का फाइनल, 21 से प्लेऑफ, देखें पूरा शेड्यूल

Updated at : 17 Feb 2022 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
Pro Kabaddi League: इस दिन होगा प्रो कबड्डी का फाइनल, 21 से प्लेऑफ, देखें पूरा शेड्यूल

आयोजकों ने बताया, प्लेऑफ 21 फरवरी और 23 फरवरी को आयोजित किये जाएंगे. प्रो कबड्डी लीग के आठवें सत्र का फाइनल 25 फरवरी को होगा.

विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग 2022 (Pro Kabaddi League) में अबतक 123 मैच खेले जा चुके हैं. लीग सत्र के 9 मैच और खेले जाने हैं. आयोजकों ने अगले दौर का शेड्यूल जारी कर दिया है. फाइनल मुकाबला 25 फरवरी को खेला जाएगा. जबकि प्लेऑफ के मुकाबले 21 और 23 फरवरी को खेला जाएगा.

आयोजकों ने क्या कहा

आयोजकों ने बताया, प्लेऑफ 21 फरवरी और 23 फरवरी को आयोजित किये जाएंगे. प्रो कबड्डी लीग के आठवें सत्र का फाइनल 25 फरवरी को होगा. इसमें कहा गया है कि छह टीमें पीकेएल ट्रॉफी के लिये एक दूसरे को चुनौती दे रही हैं. लीग के आयुक्त अनुपम गोस्वामी ने कहा, हम बिना किसी रुकावट के लीग को हर दिन आयोजित करने में सफल रहे. यह बड़ी उपलब्धि है तथा केवल कबड्डी ही नहीं बल्कि संपर्क वाले सभी इंडोर खेलों को बहाल करने के लिये मील का पत्थर है.

Also Read: Pro Kabaddi 2022: जयपुर ने यू मुंबा को और पटना ने बेंगलुरु बुल्स को हराया, चमके अर्जुन, अजित और मोनू

प्वाइंट टेबल में पटना की टीम टॉप पर

प्वाइंट टेबल में पटना पाइरेट्स की टीम टॉप पर बनी हुई है. पटना ने अबतक 20 मैच खेले हैं, जिसमें पटना ने 15 में जीत दर्ज की है और 4 में हार का सामना करना पड़ा. पटना के अबतक 80 प्वाइंट हैं. दिल्ली दबंग की टीम 65 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. दिल्ली ने अबतक 20 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 10 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा. यूपी योद्धा की टीम 63 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है. यूपी ने अबतक 21 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 9 में जीत और 9 में हार का सामना करना पड़ा. हरियाणा स्टीलर्स के भी 63 प्वाइंट हैं. हरियाणा ने 20 मैच खेले हैं, जिसमें 10 में जीत और 7 में हार का सामना करना पड़ा.

पटना पाइरेट्स अगले दौर में पहुंचने वाली पहली टीम

पटना पाइरेट्स की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है. हालांकि दिल्ली, यूपी, हरियाणा की टीम का अगले दौर में पहुंचना तय माना जा रहा है. वैसे अब भी 9 मैच होने बाकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola