Pro Kabaddi League: दबंग दिल्ली ने तेलुगु टाइटंस को 36-35 से हराया, नवीन कुमार का बेहतरीन प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2022 10:15 PM
Dabang Delhi Beat Telugu Titans तेलुगु टाइटंस पर धमाकेदार जीत के साथ दिल्ली की टीम ने प्वाइंट टेबल में भी पहले स्थान पर अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है. प्वाइंट टेबल में दिल्ली की टीम 26 अंक लेकर पहले स्थान पर बनी हुई है.
प्रो कबड्डी के 35वें मुकाबले में दबंग दिल्ली (Dabang Delhi ) ने तेलुगु टाइटंस (Telugu Titans) को 36-35 से हराया. जिसमें दिल्ली के स्टार रेडर नवीन कुमार ने शानदार प्रदर्शन दिखाया और अपनी टीम के 25 प्वाइंट बनाये.
तेलुगु टाइटंस पर धमाकेदार जीत के साथ दिल्ली की टीम ने प्वाइंट टेबल में भी पहले स्थान पर अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है. प्वाइंट टेबल में दिल्ली की टीम 26 अंक लेकर पहले स्थान पर बनी हुई है. दबंग दिल्ली की यह तीसरी जीत थी. 6 मैच खेलकर दिल्ली ने तीन मैच में जीत और तीन मैचों में ड्रॉ खेला.
Also Read: Pro Kabaddi League: दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज का मुकाबला ड्रॉ, चमके नवीन और मनजीत
पहले हाफ तक मुकाबला बराबरी का चला, जिसमें दोनों टीमों ने 18-18 अंक बनाये. हालांकि पहले हाफ में तेलुगु की टीम ने दम दिखाया और दिल्ली को एक बार ऑल आउट कर दिया. लेकिन दूसरे हाफ में दिल्ली की टीम ने शानदार वापसी की और 18 प्वाइंट बनाकर मुकाबला जीत लिया. दूसरे हाफ में तेलुगु की टीम केवल 17 प्वाइंट ही बना पायी. दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने एक-एक बार ऑल आउट किया.
दिल्ली की ओर से नवीन ने अकेले दम पर अपनी टीम को जीत दिलाया. क्योंकि अगर नवीन को छोड़ दें तो केवल 7 प्वाइंट अन्य खिलाड़ियों ने बनाये. जिसमें दो प्वाइंट मनजीत ने बनाये. जीवा कुमार, विजय, आशु, जोगिंदर और कृष्णा ने एक-एक प्वाइंट बनाये.
दूसरी ओर से तेलुगु की ओर से रेडर रजनीश ने 20 प्वाइंट बनाये. उसके बाद सुरेंदर सिंह ने 4, अंकित बेनीवाल ने 3, रोहित कुमार और संदीप ने एक-एक प्वाइंट बनाये.
तेलुगु टाइटंस की यह टूर्नामेंट में चौथी हार थी. 6 मैचों में तेलुगु की टीम केवल दो मैच को ड्रॉ करा पायी है. तेलुगु की टीम प्वाइंट टेबल में 10 अंक लेकर 11वें स्थान पर पहुंच गयी है. तेलुगु टाइटंस की टीम से केवल पुनेरी पलटन ही पीछे है. पुनेरी पलटन इस समय प्वाइंट टेबल में 10 अंक लेकर 12वें स्थान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










