ePaper

Pro Kabaddi League 2022: पटना पाइरेट्स ने लगाया जीत का 'पंच', पुनेरी पलटन को 43-26 से रौंदा

Updated at : 10 Feb 2022 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
Pro Kabaddi League 2022: पटना पाइरेट्स ने लगाया जीत का 'पंच', पुनेरी पलटन को 43-26 से रौंदा

Ahmedabad: Indian team captain Rohit Sharma greets teammate Prasidh Krishna after India won the second ODI cricket match against West Indies, at the Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Wednesday, Feb 9, 2022. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI02_09_2022_000289B)

पटना पाइरेट्स की ओर से स्टार रेडर गुमान सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सुपर 10 रेड के साथ कुल 13 प्वाइंट बनाये और पटना को जीत दिलाया.

विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग 2022 (pro kabaddi league 2022) के 107 में मुकाबले में पटना पाइरेट्स (Patna Pirates ) ने रोमांचक मुकाबले में पुनेरी पलटन (Puneri Paltan ) को 26 के मुकाबले 43 पवाइंट से हराया. पटना की जीत में रेडर गुमान सिंह की बड़ी भूमिका रही. पटना पाइरेट्स की यह लगातार पांचवीं जीत थी.

गुमान सिंह का सुपर रेड

पटना पाइरेट्स की ओर से स्टार रेडर गुमान सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सुपर 10 रेड के साथ कुल 13 प्वाइंट बनाये और पटना को जीत दिलाया. पटना की ओर से स्टार रेडर सचिन ने 6, शुभम शिंदे ने 4 प्वाइंट बनाये. दूसरी ओर पुनेरी पलटन की ओर से असलम इनामदार ने 9, रेडर मोहित गोयट ने 6 और कप्तान नीतिन कुमार ने 4 प्वाइंट बनाये.

Also Read: Pro Kabaddi 2022: बंगाल वॉरियर्स और दबंग दिल्ली का मुकाबला ड्रॉ, मनिंदर-नवीन के बीच कांटे की टक्कर

पहले हाफ में ही पटना पाइरेट्स का दबदबा

पहले हाफ में ही पटना पाइरेट्स ने अपना दबदबा बना लिया. पटना ने पहले हाफ में 18 प्वाइंट बनाये, तो पुनेरी पलटन का स्कोर केवल 17 था. पटना ने पहले हाफ में एक प्वाइंट की बढ़त बनायी. पहले हाफ में पुनेरी पलटन को एक बार ऑल आउट कर पटना ने दो प्वाइंट लिये. जबकि दूसरे हाफ में पटना पाइरेट्स ने पुनेरी पलटन को बुरी तरह से रौंदा. दूसरे हाफ में पटना का स्कोर जहां 25 था, वहीं पुनेरी पलटन का स्कोर केवल 9 था. दूसरे हाफ में पटना ने दो बार पुनेरी पलटन का आल आउट किया, जिससे उसे 4 अंक मिले.

पटना की लगातार पांचवीं जीत, प्वाइंट टेबल में नंबर वन पर दबदबा कायम

पटना पाइरेट्स की टीम इस समय प्वाइंट टेबल में नंबर पर बनी हुई है. पटना की यह लगातार पांचवीं जीत थी, जिसके बाद टीम ने पहले स्थान पर अपनी स्थिति को और भी मजबूत कर लिया है. पटना ने अबतक 18 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 13 में जीत और केवल 4 में हार का सामना करना पड़ा है. पटना के कुल 70 प्वाइंट हैं. दूसरी ओर लगातार चार जीत के बाद पुनेरी पलटन को पटना से हार मिली. जिससे उसे प्वाइंट टेबल में नुकसान हुआ और 42 अंक लेकर 11वें स्थान पर पहुंच गयी. पुनेरी पलटन ने अबतक 16 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 8 में जीत और 8 में हार का सामना करना पड़ा है. टीम ने एक भी मैच ड्रॉ नहीं खेला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola