ePaper

Pro Kabaddi League: पटना पाइरेट्स ने पुनेरी पलटन को 38-26 से हराया, प्वाइंट टेबल में बड़ी छलांग

Updated at : 28 Dec 2021 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
Pro Kabaddi League: पटना पाइरेट्स ने पुनेरी पलटन को 38-26 से हराया, प्वाइंट टेबल में बड़ी छलांग

Patna Pirates Beat Puneri Paltan Pro Kabaddi League रेडर सचिन ने सुपर 10 रेड अंक अपनी टीम के लिए जुटाये. जबकि कप्तान प्रशांत कुमार ने भी पांच प्वइंट अपनी टीम को दिलाया.

विज्ञापन

प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 17वें मैच में पटना पाइरेट्स (Patna Pirates ) ने पुनेरी पलटन (Puneri Paltan ) को 38-26 से हरा दिया. इसके साथ ही पटना ने लीग में दूसरी जीत दर्ज कर दी है. पटना की जीत में रेडर सचिन की बड़ी भूमिका रही.

रेडर सचिन ने सुपर 10 रेड अंक अपनी टीम के लिए जुटाये. जबकि कप्तान प्रशांत कुमार ने भी पांच प्वइंट अपनी टीम को दिलाया. हालांकि इस दौरान उन्हें ग्रीन कार्ड भी दिखाया गया. पटना की ओर से मोनू गोयट ने 3, साजन ने 3, सुनील ने 4 और ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा चियानेह ने 3 रेडर अंक अपनी टीम को दिलाया.

Also Read: Pro Kabaddi League: मोनू गोयट पर भारी पड़े प्रदीप नरवाल, यूपी योद्धा ने पटना पाइरेट्स को 36-35 से हराया

दूसरी ओर पुनेरी पलटन की ओर से रेडर असलम इनामदार ने 6, डिफेंडर सोमवीर ने 5 और सब्सटीट्यूट खिलाड़ी मोहित गोयट ने 7 अंक अपनी टीम को दिलाये.

पहले हाफ में दोनों टीमों का स्कोर बराबर, दूसरे हाफ में पटना ने दर्ज की जीत

पहले हाफ में दोनों टीमों का मुकाबला बराबरी पर था. दोनों टीमों ने 14-14 अंक बनाये. पहले हाफ में पुनेरी पलटन को दो अतिरिक्त अंक बनाये, तो पटना ने 4. दूसरे हाफ में पटना ने 24 और पुनेरी पलटन ने केवल 12 अंक बनाये.

दुसरे हाफ में पटना ने पुनेरी पलटन की टीम को ऑल आउट भी किया, जिससे उसे 4 प्वाइंट भी मिले. दूसरे हाफ में पटना को एक अतिरिक्त अंक भी मिले.

प्वाइंट टेबल में पटना की टीम नंबर दो पर

पुनेरी पलटन पर धमाकेदार जीत के साथ पटना ने प्वाइंट टेबल में तीन मैचों में दो जीत के साथ 11 अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. इससे पहले पटना को यूपी योद्धा ने 36-35 से हराया था. जबकि पटना ने हरियाणा को 42-39 से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola