PKL 2023 : जानिए कौन हैं पवन सहरावत, जिन्हें तेलगु टाइटंस ने 2.605 करोड़ में खरीदा

Updated:
विज्ञापन
PKL 2023 : जानिए कौन हैं पवन सहरावत, जिन्हें तेलगु टाइटंस ने 2.605 करोड़ में खरीदा

पवन सहरावत इस ऑक्शन से पहले भी काफी चर्चा में रहे थे क्योंकि वे उस टीम की कप्तानी कर रहे थे, जिसने एशियन गेम्स में देश को गोल्ड मेडल दिलाया है. प्रो कबड्डी लीग के लिए मुंबई में दो दिन का ऑक्शन आयोजित किया गया है.

विज्ञापन

PKL 2023 Auction: प्रो कबड्डी लीग 2023 के लिए खिलाड़ियों के ऑक्शन में भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान पवन सहरावत सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिके हैं. उन्हें तेलगु टाइटंस ने 2.605 करोड़ रुपये में खरीदा है. पवन सहरावत इस ऑक्शन से पहले भी काफी चर्चा में रहे थे क्योंकि वे उस टीम की कप्तानी कर रहे थे, जिसने एशियन गेम्स में देश को गोल्ड मेडल दिलाया है. प्रो कबड्डी लीग के लिए मुंबई में दो दिन का ऑक्शन आयोजित किया गया है. पवन सहरावत को पहले दिन तेलगु टाइटंस ने अपनी टीम का हिस्सा बना लिया.

दूसरे स्थान पर ईरान के खिलाड़ी मोहम्मदरेजा

दूसरे स्थान पर ईरान के खिलाड़ी मोहम्मदरेजा हैं, उन्हें इस बार पुणेरी पलटन ने 2.35 करोड़ में खरीदा है. तीसरे स्थान पर मनिंदर सिंह हैं उन्हें बंगाल वाॅरियर्स ने 2.12 करोड़ में खरीदा है. चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: फजल और सिद्धार्थ हैं. फजल को गुजरात जाइंट्‌स ने 1.60 करोड़ में खरीदा है, जबकि सिद्धार्थ को हरियाणा स्टीलर्स ने एक करोड़ में खरीदा है. पिछले सीजन में तमिल थलाइवाज ने पवन सहरावत को 2 करोड़ 26 लाख रुपये में खरीदा था.

undefined
रेलवे से जुड़े हैं पवन सहरावत

पवन सहरावत इंडियन रेलवे से जुड़े हैं और इन्होंने प्रो कबड्डी लोग की तीसरे सीजन से इसमें योगदान देना शुरू किया था. पवन सहरावत ने बेंगलुरू बुल्स की तरफ से खेलना शुरू किया था. सीजन 5 में वे गुजरात जाइंट्‌स की तरफ से खेले. पवन सहरावत ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में भी जीत दिलाया है. प्रो कबड्डी लीग 2023 की नीलामी के दूसरे दिन ईरानी अमीर मोहम्मद जफरदानेश सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं. उन्हें यू मुंबा ने 68 लाख में खरीदा है. जबकि राहुल चौधरी को कोई खरीदार नहीं मिला, वे ऑक्शन के दूसरे दिन अनसोल्ड रहे. उनका बेस प्राइस 13 लाख रुपया था.

दो दिसंबर से प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की शुरुआत

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की शुरुआत दो दिसंबर से होगी. प्रो कबड्डी लीग का आयोजन कैरावन फॉर्मेट में होगा और यह देश के 12 शहरों में आयोजित किया जाएगा. अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि किन शहरों में लीग के मैच खेले जाएंगे. प्रो कबड्डी लीग के नौ सीजन का आयोजन काफी अच्छा रहा है और अब इस लीग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल चुकी है.

Also Read: Pro Kabaddi Auction LIVE: अमीरमोहम्मद जफरदानेश 68 लाख में यू मुंबा के पास गए
विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola