Pro Kabaddi 2022: यूपी योद्धा ने यू मुंबा को हराया, प्वाइंट टेबल में दिल्ली को पछाड़कर नंबर 2 पर कब्जा

यूपी योद्धा की जीत में स्टार रेडर प्रदीप नरवाल और सुरेंद्र गिल की बड़ी भूमिका रही. प्रदीप नरवाल ने जहां अपनी टीम के लिए 6 प्वाइंट बनाये, वहीं सुरेंद्र गिल ने 8 प्वाइंट बनाये.
प्रो कबड्डी लीग 2022 (Pro Kabaddi 2022) के 124वें मुकाबल में यूपी योद्धा (UP Yoddha ) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यू मुंबा (U Mumba) पर बड़ी जीत दर्ज की. यूपी योद्धा ने यू मुंबा को 28 के मुकाबले 35 प्वाइंट से हराया. लगातार दो जीत के बाद यूपी योद्धा ने प्वाइंट टेबल में दिल्ली को नंबर दो से पछाड़ दिया और कब्जा कर लिया.
यूपी की जीत में चमके सुरेंद्र और प्रदीप नरवाल
यूपी योद्धा की जीत में स्टार रेडर प्रदीप नरवाल और सुरेंद्र गिल की बड़ी भूमिका रही. प्रदीप नरवाल ने जहां अपनी टीम के लिए 6 प्वाइंट बनाये, वहीं सुरेंद्र गिल ने 8 प्वाइंट बनाये. जबकि आशू, सुमित और शुभम कुमार ने 3-3 प्वाइंट बनाये. इसके अलावा सब्सटीट्यूट खिलाड़ी श्रीकांत जाधव ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 3 प्वाइंट बनाये.
Also Read: Pro Kabaddi League: इस दिन होगा प्रो कबड्डी का फाइनल, 21 से प्लेऑफ, देखें पूरा शेड्यूल
पहले हाफ में ही यूपी योद्धा का दबदबा
पहले हाफ में भी यूपी योद्धा ने अपना दबदबा बना लिया. पहले हाफ में यूपी का स्कोर जहां 18 था, तो यू मुंबा ने केवल 12 प्वाइंट बनाया. पहले हाफ में यूपी ने मुंबई को एक बार ऑल आउट किया. जबकि दूसरे हाफ में यू मुंबा ने दम दिखाया, लेकिन यूपी का जलवा बरकरार रहा. दूसरे हाफ में यूपी का स्कोर 17, तो यू मुंबा का स्कोर 16 था. दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने एक-एक बार ऑल आउट भी हुए.
प्वाइंट टेबल में यूपी योद्धा की बड़ी छलांग
यू मुंबा पर धमाकेदार जीत के साथ यूपी योद्धा ने प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगा लिया है. लगातार दो जीत के बाद 68 अंक लेकर यूपी की टीम अब प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. इससे पहले दूसरे स्थान पर मौजूद दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है. दूसरी ओर लगातार तीन हार के बाद यू मुंबा की टीम 9वें स्थान पर पहुंच गयी है. मुंबई का स्कोर 54 रन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










