ePaper

Pro Kabaddi 2022: पटना पाइरेट्स ने यू मुंबा को 47-38 से हराया, चमके सचिन और गुमान सिंह

Updated at : 08 Feb 2022 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
Pro Kabaddi 2022: पटना पाइरेट्स ने यू मुंबा को 47-38 से हराया, चमके सचिन और गुमान सिंह

पटना पाइरेट्स की जीत में स्टार रेडर सचिन और गुमान सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. सचिन ने अपनी टीम के लिए सुपर 10 रेड के साथ कुल 16 प्वाइंट बनाये, तो गुमान सिंह ने 11 अंक बनाये.

विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग 2022 (pro kabaddi league 2022) के 103वें मैच में पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) ने यू मुंबा (U Mumba) पर धमाकेदार जीत दर्ज किया है. पटना पाइरेट्स ने यू मुंबा को 38 के मुकाबले 47 प्वाइंट से हराया. यह पटना की लगातार चौथी जीत थी, जिसके बाद पटना ने प्वाइंट टेबल में नंबर वन पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.

पटना की जीत में चमके सचिन और गुमान

पटना पाइरेट्स की जीत में स्टार रेडर सचिन और गुमान सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. सचिन ने अपनी टीम के लिए सुपर 10 रेड के साथ कुल 16 प्वाइंट बनाये, तो गुमान सिंह ने 11 अंक बनाये. इन दोनों के अलावा सब्सटीट्यूट खिलाड़ी के रूप में खेल रहे मोनू ने भी 4 प्वाइंट बनाये.

Also Read: Pro Kabaddi 2022: तमिल थलाइवा को रौंदकर हरियाणा स्टीलर्स की प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग, आशीष का सुपर रेड

अभिषेक और वी अजित की पारी बेकार गयी

यू मुंबा की ओर से स्टार रेडर अभिषेक और वी अजित ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये. अभिषेक ने 13 प्वाइंट बनाये, तो अजित ने 11 प्वाइंट बनाये.

पहले हाफ में ही पटना पाइरेट्स ने बनायी बढ़त

पटना पाइरेट्स ने पहले ही हाफ से यू मुंबा पर दबदबा बना लिया था. पहले हाफ में पटना का स्कोर 26 था, तो यू मुंबा ने केवल 18 प्वाइंट ही बनाया. पहले हाफ में पटना ने दो बार यू मुंबा को ऑल आउट किया, तो यू मुंबा ने भी एक बार पटना को ऑल आउट किया.

दूसरे हाफ में भी पटना का दबदबा कायम

पहले हाफ में शानदार बढ़त बनाने के बाद पटना पाइरेट्स ने दूसरे हाफ में भी अपना जलवा कायम रखा. दूसरे हाफ में पटना का स्कोर 21 था, तो यू मुंबा की टीम केवल 18 प्वाइंट ही बनाया. दूसरे हाफ में भी पटना ने यू मुंबा को एक बार आल आउट किया.

प्वाइंट टेबल में पटना नंबर वन, तो यू मुंबा को हार से हुआ भारी नुकसान

यू मुंबा में धमाकेदार जीत के साथ ही पटना पाइरेट्स ने प्वाइंट टेबल में नंबर एक पर अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है. जबकि दूसरी ओर यू मुंबा को हार से भारी नुकसान उठाना पड़ा. पटना की टीम ने अबतक 17 मैच खेली है, जिसमें उसे 12 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. पटना के कुल 65 अंक हैं. दूसरी ओर यू मुंबा हार के बाद 6ठे स्थान पर पहुंच गयी है. यू मुंबा की टीम ने अबतक 17 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 6 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है. यू मुंबा ने 5 मैच ड्रॉ खेले हैं, जिससे उसके केवल 48 प्वाइंट हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola