ePaper

Priyanka Chopra ने अपनी मां को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, बेटी मालती की दिखाई झलक, निक जोनस का कमेंट

Updated at : 17 Jun 2022 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
Priyanka Chopra ने अपनी मां को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, बेटी मालती की दिखाई झलक, निक जोनस का कमेंट

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चोपड़ा के बर्थडे पर खास फोटो शेयर की हैं. तसवीर में एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती के साथ भी दिखी. फोटो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है.

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी तसवीरों के साथ-साथ अपने परिवार की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है. प्रियंका ने इस बार अपनी मां मधु चोपड़ा की तसवीर पोस्ट कर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. इस तसवीर में एक्ट्रेस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की भी झलक दिख रही है. फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

प्रियंका चोपड़ा की मां का बर्थडे

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां के बर्थडे पर फोटो पोस्ट की. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मां. आप अपनी उस बेहतरीन मुस्कान को बनाए रखें. आप मुझे जीवन के लिए अपने उत्साह और हर एक दिन के अनुभवों से बहुत प्रेरित करती है. आपका सोलो यूरोप ट्रिप वाला बर्थडे सेलिब्रेशन सबसे अच्छा था जिसे मैंने कुछ समय में देखा है. लव यू टू मून एंड बैक नानी.

https://www.instagram.com/p/Ce33yCYLzkZ/
मधु चोपड़ा अपनी नातिन के साथ

इस तसवीर में मधु चोपड़ा अपनी नातिन को गोद में लिए हुए है. प्रियंका चोपड़ा अपनी मां के बगल में है और अपनी बेटी को बड़े प्यार से देख रही है. हालांकि इसमें मैरी मालती का चेहरा साफ तरह से दिख नहीं रहा है. मिक जोनस ने इसपर कमेंट करते आंखों में दिल वाला इमोजी और केक इमोजी बनाया. इसपर यूजर्स कमेंट कर उन्हें जन्मिदन की बधाई दे रहे है.

Also Read: प्रियंका चोपड़ा 18 साल की उम्र में ऐसी दिखती थीं, बिकिनी के साथ बिन्दी लगाए देसी गर्ल ने शेयर किया ये लुक
प्रियंका चोपड़ा की नानी

कुछ हफ्ते पहले प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा स्टोरी में अपनी नानी की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी तसवीर लगाई थी. उनकी तसवीर लगाकर उन्होंने लिखा था, हैप्पी बर्थडे नानी. आप हमेशा याद आती है. इस फोटो में उनकी नानी एक न्यूजपेपर पढ़ती दिख थी, जिसमें एक्ट्रेस को लेकर एक आर्टिकल लिखा हुआ था.

प्रियंका की फिल्म

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा इस साल की शुरुआत में ही माता- पिता बने हैं. सरोगेसी के जरिए एक्ट्रेस मां बनी है. उन्होंने पहली बार अपनी बेटी की झलक मदर्स डे पर दिखाई थी. वहीं, फिल्मों की बात करें तो देसी गर्ल वेब सीरीज सिटाडेल और फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएगी.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola