ePaper

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया बेटी मालती का क्यूट चेहरा! टी-शर्ट पर लिखे शब्दों ने खींचा फैंस का ध्यान

Updated at : 11 Aug 2022 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया बेटी मालती का क्यूट चेहरा! टी-शर्ट पर लिखे शब्दों ने खींचा फैंस का ध्यान

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मालती की तस्वीर शेयर की है जिसमें वो व्हाइट ड्रेस में दिख रही हैं. उनके टी-शर्ट पर लिखे 'देसी गर्ल' शब्द ने लोगों का ध्यान खींचा है. बता दें कि इस साल की शुरुआत प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने सरोगेसी के जरिए बेटी का स्वागत किया है.

विज्ञापन

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लगातार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. वो इनदिनों अपनी मालती मैरी के साथ समय बिता रही हैं. वो और निक जोनास अक्सर बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. लेकिन उन्होंने बेटी के चेहरे से पर्दा नहीं उठाया था. अब ‘देसी गर्ल’ ने अपनी प्यारी सी बेटी की तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका आधा चेहरा दिख रहा है. उनकी तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

टी-शर्ट पर लिखे शब्द ने खींचा ध्यान

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मालती की तस्वीर शेयर की है जिसमें वो व्हाइट ड्रेस में दिख रही हैं. उनके टी-शर्ट पर लिखे ‘देसी गर्ल’ शब्द ने लोगों का ध्यान खींचा है. बता दें कि इस साल की शुरुआत प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने सरोगेसी के जरिए बेटी का स्वागत किया है. तस्वीर में मालती बहुत क्यूट लग रही हैं. वाकई एक्ट्रेस ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है.

undefined
लॉस एंजिल्स में इंज्वॉय करते दिखे थे प्रियंका निक

कुछ दिनों पहले, प्रियंका को अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर पर परिवार के साथ वीकेंड इंज्वॉय करते देखा गया था. वो और निक जोनास अपने पूल में मालती के साथ समय बिताते नजर आये. मई में मदर्स डे के मौके पर प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर मालती को अपने फैन्स से मिलवाया था. उनका नाम प्रियंका और निक की मां मधु चोपड़ा और डेनिस जोनास के मध्य नामों के नाम पर रखा गया था.

प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग पूरी कर ली है. इसके अलावा वो फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ संग काम करेंगी. वो हॉलीवुड फिल्म एंडिंग थिंग्स और इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में भी नजर आएंगी.

Also Read: स्वतंत्रता दिवस पर एकता कपूर लेकर आ रही हैं ‘ये दिल मांगे मोर’, ऐसी होगी शो की कहानी प्रियंका का बर्थडे सेलिब्रेशन

प्रियंका चोपड़ा के 40वें बर्थडे पर निक जोनस ने बेहद रोमांटिक फोटोज पोस्ट की थी. इसमें दोनों लिपलॉक करते और नाइटक्लब में मस्ती करते दिखे थे. गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मुलाकात 2017 में मेट गाला में हुई थी. जिसके बाद दोनों ने 2018 में शादी कर ली. अब दोनों माता-पिता बन चुके है. वहीं, अगर फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस सिटाडेल, इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी और जी ले जरा में नजर आएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola