ePaper

Jharkhand: डाक निदेशालय ने नियमों में किया बदलाव, अब निजी नौकरी वाले भी ले सकेंगे डाक जीवन बीमा का लाभ

Updated at : 15 Dec 2022 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand: डाक निदेशालय ने नियमों में किया बदलाव, अब निजी नौकरी वाले भी ले सकेंगे डाक जीवन बीमा का लाभ

डाक जीवन बीमा नियमावली में संशोधन किया गया है. केंद्र सरकार व राज्य सरकार के कर्मियों के अलावा राज्य व केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय अथवा संस्था से स्नातक व डिप्लोमा धारकों को भी बीमा योजना में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

प्राइवेट नौकरी करने वाले भी अब डाक जीवन बीमा ले पायेंगे. उन्हें भी सरकारी कर्मचारी की तरह छोटी बचत पर अधिक बोनस मिल सकेगा. डाक विभाग ने अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए यह बदलाव किया है. कई तरह की नयी सेवाएं भी शुरू की गयी है. अब लोग प्रीमियम भी ऑनलाइन जमा कर सकेंगे. पहले केवल सरकारी और अर्ध सरकारी कर्मचारी ही इसके दायरे में आते थे. अब प्राइवेट नौकरी वालों को भी शामिल कर लिया गया है. डाक अधिकारियों के अनुसार डाक जीवन बीमा आज के दौर की एक अनिवार्य आवश्यकता होने के साथ-साथ बचत और निवेश का एक सुरक्षित माध्यम है. डाक जीवन बीमा देश की सबसे पुरानी बीमा योजना है. इसने अपने ग्राहक आधार का लगातार विस्तार किया है. इसलिए, निदेशालय स्तर पर नियमों में बदलाव भी किये गये हैं. इसके तहत प्राइवेट नौकरी वाले भी डाक जीवन बीमा ले सकेंगे.

किस तरह के लोग होंगे शामिल

डाक अधिकारियों के अनुसार इस योजना के दायरे में स्नातक डिग्री व अन्य डिप्लोमाधारी प्राइवेट व्यक्तियों को शामिल किया गया है. प्राइवेट नौकरियों में लगे व्यक्ति डाक विभाग की इस बचत योजना में शामिल हो सकेंगे. डाक जीवन बीमा नियमावली में संशोधन किया गया है. केंद्र सरकार व राज्य सरकार के कर्मियों के अलावा राज्य व केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय अथवा संस्था से स्नातक व डिप्लोमा धारकों को भी बीमा योजना में शामिल किया गया है. इस योजना में छोटी बचत पर अधिक बोनस मिलने की बात भी डाक अधिकारी ने बताया है.

Also Read: राज्यपाल ने CM हेमंत को लिखा पत्र, मेन रोड हिंसा और रोप-वे हादसे की जांच पूरी कर कार्रवाई करने का आदेश
इन डॉक्यूमेंट पर होगा प्राइवेट नौकरी वालों का डाक जीवन बीमा

जो स्नातक व डिप्लोमाधारी प्राइवेट व्यक्ति डाक जीवन बीमा करवाने के इच्छुक हैं, वह पेन कार्ड, स्वयं प्रमाणित फोटो, आधार कार्ड, एक खुद की फोटो, आय का प्रमाण पत्र आदि लेकर डाक विभाग में अपना बीमा करवा सकते हैं. डाक जीवन बीमा पर ऋण की सुविधा के साथ ही आयकर के तहत धारा 80 सी के अंतर्गत आयकर छूट भी देय है. इस योजना में बीमा के लिए योग्य आयु 19 से 55 वर्ष निर्धारित है.

बीमा की किस्त अब ऑनलाइन भी जमा होगी

अब डाक जीवन बीमा (पीएलआई) की किस्त ऑनलाइन जमा होगी. ये किसी भी डाकघर से जमा करायी जा सकती है. यह सेवा डाकघरों में शुरू हो गयी है. सीपीसी (सेंट्रल प्रोसेस कोर) पीएलआइ ऑनलाइन सुविधा का शुभारंभ किया गया है. यह सुविधा शुरू होने से डाक जीवन बीमा से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को फायदा होगा. ऑनलाइन सुविधा से उपभोक्ताओं को डाक जीवन बीमा संबधित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. इसके अलावा पॉलिसीधारकों के लिए ई-पीएलआई बांड की सुविधा भी प्रारंभ की गयी है. अधिकारियों के अनुसार प्रीमियम को आईपीपीबी मोबाइल ऐप से भी जमा किया जा सकता है.

20 हजार से 50 लाख रुपये तक का बीमा करवाने की मिलती है सुविधा

डाक जीवन बीमा के तहत 20 हजार से 50 लाख रुपये तक का बीमा करवाने की सुविधा डाकघरों में उपलब्ध है. पॉलिसी पर बोनस की दर 52 रुपये प्रति हजार से लेकर 76 रुपये प्रति हजार के बीच है.

डाक जीवन बीमा

  • सुरक्षा (आजीवन बीमा)

  • संतोष (स्थायी निधि जमा)

  • सुविधा

  • सुमंगल

  • युगल सुरक्षा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola