ePaper

आगरा के ताजनगरी पहुंचे डेनमार्क के राजकुमार और राजकुमारी, ताज की खूबसूरती का किया दीदार

Updated at : 26 Feb 2023 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
आगरा के ताजनगरी पहुंचे डेनमार्क के राजकुमार और राजकुमारी, ताज की खूबसूरती का किया दीदार

डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस करीब साढ़े 4 घंटे से अधिक समय आगरा में बिताया. इस दौरान आगरा किले का दीदार किया. उनके दौरे से पहले ही प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली थी और ताजमहल का आगरा किले के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन

आगरा. ताजनगरी में रविवार को डेनमार्क के प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मेरी एलिजाबेथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचे. उनके पहुंचते ही वीआईपी गेट पर फोक डांस द्वारा उनका स्वागत किया गया. डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस करीब साढ़े 4 घंटे से अधिक समय आगरा में बिताया. इस दौरान आगरा किले का दीदार किया. उनके दौरे से पहले ही प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली थी और ताजमहल का आगरा किले के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उनके दौरे के दौरान ताजमहल का ईस्टगेट 2 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था.

undefined
विशेष विमान से उतरे डेनमार्क के राजकुमार और राजकुमारी

आगरा पहुंचे डेनमार्क के प्रिंस और उनकी प्रिंसेस रविवार सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर विशेष विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरे. जहां पर उनका स्वागत किया गया. इसके बाद वे 11 बजे होटल अमर विलास पहुंचे. यहां पर करीब 10 मिनट रुकने के बाद वे सीधे ताजमहल पहुंचे, जहां ओपन कार में बैठकर ताज के वीआईपी गेट पर पहुंचे और उसके बाद अंदर प्रवेश किया. बताया जा रहा है कि करीब 1 घंटे तक डेनमार्क के राजकुमार और राजकुमारी ताजमहल में रुकेंगे. ताजमहल के दीदार करने के बाद दोनों लोग करीब 12 बजकर 30 मिनट पर अमर विलास होटल पहुंचेंगे. यहां पर वह लंच करेंगे.

Also Read: आगरा में दूसरे के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर करोड‍़ों का लेनदेन, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
undefined
ताजमहल का ईस्ट गेट 2 घंटे के लिए कर दिया गया था बंद

लंच करने के करीब डेढ़ घंटे बाद 1 बजकर 45 मिनट पर आगरा किला घूमने पहुंचे. आधे घंटे तक आगरा किला में बिताने के बाद वह खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे. वहां से विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिए उड़ान भरे. डेनमार्क के राजकुमार और राजकुमारी के लिए ताजमहल का ईस्ट गेट 2 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है. इसी तरह आगरा किला में उनके दौरे के दौरान दोपहर 1 से 2 बजे के बीच करीब 1 घंटे तक पर्यटकों का प्रवेश और निकास बंद कर दिया गया था. हालांकि पुरातत्वविद अधीक्षण राजकुमार पटेल ने बताया है कि ताजमहल और आगरा किला को बंद करने के लिए कोई आदेश नहीं आया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola