प्रीति जिंटा ने शेयर की अपने जुड़वा बच्चों की लेटेस्ट तस्वीर, फैंस बोले- क्यूटनेस ओवरलोडिड...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2022 9:37 AM
प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर बच्चों की तस्वीरें साझा कीं जिसमें उन्हें भारतीय ध्वज पकड़े देखा जा सकता है. प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए प्यारी सी तस्वीर शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. जय और जिया ने भारतीय ध्वज थाम रखा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. फिलहाल एक्ट्रेस मदरहुड इंज्वॉय कर रही हैं. प्रीति और उनके पति जीन गुडइनफ ने 2021 में सरोगेसी के जरिए अपने बच्चों का स्वागत किया था. वो अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जय और जिया की तस्वीरें शेयर की थी जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर बच्चों की तस्वीरें साझा कीं जिसमें उन्हें भारतीय ध्वज पकड़े देखा जा सकता है. प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए प्यारी सी तस्वीर शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. जय और जिया ने भारतीय ध्वज थाम रखा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हम तीनों की ओर से पूरी दुनिया में मेरे साथी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. # आजादी के 75 साल #हर घर तिरंगा #जयहिंद #”
https://www.instagram.com/p/ChRFAsoOTx6/
एक यूजर ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा,’ नमस्ते प्रीति मैं मेक्सिको से हूँ, क्या आप मुझे शुभकामनाएँ भेज सकते हैं? भगवान आपके परिवार और आपको आशीर्वाद दे. ज़ाहिर सी बात है कि! स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.’ एक और यूजर ने लिखा- आपको भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद. एक यूजर ने लिखा, आपके दोनों बच्चे बहुत प्यारे हैं. एक यूजर ने लिखा- क्यूटनेस ओवरलोडिड.
बता दें कि, प्रीति जिंटा ने पिछले साल नवंबर में इंस्टाग्राम पर खुशखबरी साझा की थी. उन्होंने लिखा, “सभी को नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ अपनी अद्भुत खबर साझा करना चाहती थी. जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इतने कृतज्ञता और इतने प्यार से भर गए हैं कि हम अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा का स्वागत करते हैं.’ उन्होंने आगे कहा, “हम अपने जीवन में इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं. इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद. ढेर सारा प्यार और रोशनी – जीन, प्रीति, जय और जिया.”
Also Read: शहनाज गिल ने कराया बोल्ड फोटोशूट, रेड बैकलेस ड्रेस में दिखीं बेहद हसीन, PHOTOS
गौरतलब है कि, 29 फरवरी 2016 को शादी करने से पहले प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ ने पांच साल तक डेट किया था. अभिनेत्री अपनी शादी के तुरंत बाद यूएस चली गईं थी. प्रीति की आखिरी फिल्म भैयाजी सुपरहिट थी जो 2018 में रिलीज हुई थी. नीरज पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल भी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










