ePaper

Preity Zinta के घर गूंजी किलकारी, सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की बनी मां, जानें क्या रखा नाम

Updated at : 18 Nov 2021 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
Preity Zinta के घर गूंजी किलकारी, सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की बनी मां, जानें क्या रखा नाम

Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के फैंस के लिए गुड न्यूज हैं. एक्ट्रेस सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बन गई है. एक्ट्रेस ने ये खबर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है.

विज्ञापन

Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन एक्ट्रेस फैंस को अपनी तसवीरों और वीडियोज शेयर कर अपडेट देती रहती है. अब एक्ट्रेस ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है. प्रीति जुडवां बच्चों की मां बन गई हैं. पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने दोनों बच्चों के नाम भी फैंस को बताया है.

प्रीति जिंटा ने अपने मां बनने की खुशखबरी फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. उन्होंने अपने पति के साथ फोटो शेयर कर लिखा, मैं आज आप सभी के साथ हमारी अमेजिंग न्यूज शेयर करना चाहती हूं. मैं और जीन बहुत ज्यादा खुश हैं. हमारे दिलों में इतना ज्यादा ग्रैटिट्यूड और प्यार भर गया है, क्योंकि हमारे घर में दो जुड़वां बच्चों Jai Zinta Goodenough और Gia Zinta Goodenough ने जन्म लिया है.

https://www.instagram.com/p/CWZ93DyrYZU/

इस पोस्ट में प्रीति जिंटा ने आगे लिखा, इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद. सभी को बहुत सारा प्यार. पोस्ट शेयर करते ही इसपर कमेंट्स की बरसात हो गई. फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है.

प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स फैंस को देती रहती है. प्रीति अपने घर की खेती में कई सारी फल और सब्जियां उगाते है और इसकी तसवीरें पोस्ट करती रहती है. कभी वो शिमला मिर्च तो कभी टमाटर तोड़ते हुए वीडियोज पोस्ट करती है.

Also Read: रणबीर कपूर- आलिया भट्ट से पहले दूल्हा बनेंगे आदर जैन! गर्लफ्रेंड तारा सुतार‍िया संग इस जगह करेंगे शादी

गौरतलब है कि प्रीति जिंटा ने जीन गुडएनफ से 29 फरवरी, 2016 को लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में शादी किया था. एक्ट्रेस अपने पति के साथ अक्सर रोमांटिक फोटोज शेयर करती रहती है. फिल्मों की बात करें तो प्रीति को ‘वीर-जारा’, ‘कल हो न हो’, ‘कोई मिल गया’ और ‘कभी अलविदा ना कहना’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola