Prayagraj News: थाने की मेस में महिला से दुष्कर्म, पीड़िता ने आईजीआरएस पोर्टल पर की शिकायत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jan 2022 9:45 AM
प्रयागराज के कीडगंज थाने में मेस में कार्य करने वाली महिला ने थाने के दीवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. फिलहाल, मामले में जांच की बात कही गई है.
Prayagraj News: संगम नगरी के कीडगंज थाने में मेस में कार्य करने वाली महिला ने थाने के दीवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस संबंध में महिला ने दीवान की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की तो मामला प्रकाश में आया. शिकायत के मुताबिक, दीवान ने मेस के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया था. हालांकि, इस संबंध में आरोपी दीवान का कहना है कि मेस से हटाए जाने पर महिला ने नाराज होकर शिकायत की है.
घटना के संबंध में पीड़ित महिला द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद मामला प्रकाश में आया. इसके बाद ही महिला की शिकायत गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिनभर मामले को लेकर लोगों में चर्चा होती रही. वहीं, इस संबंध में दीवान का कहना है कि महिला को काम से हटाने के बाद उसने बहकावे में आकर शिकायत की थी. बाद में महिला ने लिखित रूप से समझौता कर लिया है.
कीडगंज के आरोपी दीवान ने मीडिया को बताया कि महिला के समझौते के संबंध में अधिकारियों को शपथ देकर मामले से अवगत कराया गया है. वहीं दूसरी ओर महिला द्वारा की गई शिकायत को लेकर कीडगंज थाने में दबी जुबान में सहकर्मियों के बीच चर्चा होती रही. इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










