बरेली के थाना-चौकियों में लखीमपुर कांड के वांछित आरोपियों के लगे पोस्टर, एसआईटी ने की इनाम की घोषणा

Updated:
विज्ञापन

बरेली के थाना-चौकियों में लखीमपुर कांड के वांछित आरोपियों के पोस्टर लगे हैं. एसआईटी ने इन आरोपियों की सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना, चौकी और अफसरों के दफ्तर में लखीमपुर कांड के छह वांछित आरोपियों के पोस्टर लगाए गए हैं. यह एसआईटी की ओर से जारी किए गए थे. इनको जनपद के सभी थानों समेत आलाधिकारियों व शहर भर की सड़कों पर लगाया गया है. पोस्टर में बताया गया है कि आरोपियों के खिलाफ जानकारी देने वाले को इनाम भी दिया जाएगा.

विज्ञापन
undefined

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी के तिकुनिया मोड़ पर तीन अक्टूबर को आठ लोगों की मौत हो गई थी. इसमें चार किसानों के साथ ही तीन बीजेपी कार्यकर्ता व एक पत्रकार भी शामिल था. पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र समेत किसानों को कुचलकर मारने वाले शामिल हैं.

Also Read: Bareilly News: बरेली में 22 दिसंबर को किसान मोर्चा सम्मेलन, किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देगी BJP

हालांकि, इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने एक तरफा जांच कर कार्रवाई करने का आरोप लगाया था. एसआईटी की ओर से जारी पोस्टर में मारपीट करने वालों की पहचान बताने वालों को इनाम देने की घोषणा की गई है. इसके साथ ही नाम बताने वाले की पहचान गुप्त रखने की बात कही गई है.

Also Read: बरेली में अब एम्स के बाद बनेगा आईटी पार्क, दो हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, जानें सीएम योगी ने और क्या कहा

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola