ePaper

यूपी निकाय चुनाव कराने पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना, दूल्हे की पोशाक में ड्यूटी कटवाने पहुंचा मतदान कार्मिक

Updated at : 03 May 2023 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी निकाय चुनाव कराने पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना, दूल्हे की पोशाक में ड्यूटी कटवाने पहुंचा मतदान कार्मिक

नगर निकाय चुनाव के लिए 4 मई को मतदान होने हैं. ऐसे में आगरा के मंडी समिति स्थल से पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं. लेकिन मंडी समिति स्थल में मौजूद स्ट्रॉन्ग रूम 81 से 85 में एक सांप निकलने से हड़कंप मचा गया. वहीं शेरवानी में युवक को देख लोग चौक गए. फिर कड़क धूप से महिला कार्मिक परेशान दिखीं.

विज्ञापन

Agra : नगर निकाय चुनाव के लिए 4 मई को मतदान होने हैं. ऐसे में आगरा के मंडी समिति स्थल से पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं. लेकिन मंडी समिति स्थल में मौजूद स्ट्रॉन्ग रूम 81 से 85 में एक सांप निकलने से हड़कंप मचा गया. मौके पर मौजूद सभी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम को सूचना दी गई. करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सांप को कब्जे में लिया. जिसके बाद स्ट्रॉन्ग रूम पर मौजूद कर्मियों को चैन मिला.

दूल्हे की शेरवानी में व्यक्ति को देख चौके लोग

वहीं मंडी समिति स्थल पर लोग उस समय चौक गए, जब एक व्यक्ति को उन्होंने दूल्हे की शेरवानी में देखा. पहले तो लोगों को कुछ समझ नहीं आया. लेकिन जब लोगों ने जानकारी की तो पता चला कि इस व्यक्ति की शादी मंगलवार की रात में हुई थी. और उसकी ड्यूटी चार मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव में लगाई गई थी. जिसे कटवाने के लिए वह मंडी समिति पर पहुंचा था. हालांकि, कैमरा चलते ही दूल्हे की ड्रेस में आए युवक ने अपना चेहरा हाथ में लगे रजिस्टर से छिपा लिया.

तेज धूप से परेशान दिखीं महिला कार्मिक

आगरा में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही थी. ऐसे में सुबह मौसम ठंडा था. लेकिन, जैसे ही 10:00 बजे का समय हुआ तेज धूप निकल आई और गर्मी का प्रकोप बढ़ गया. तेज धूप की वजह से तमाम महिला कार्मिक अपने आप को धूप से बचाती हुई दिखीं. कोई चुन्नी से अपना चेहरा छुपा रहीं थी, तो कोई छतरी का प्रयोग कर रहीं थी. कई महिलाएं ऐसी भी थी जो अपने हाथ में बच्चा लिए चुनाव से संबंधित अपना सामान ले जा रहीं थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola