ePaper

लातेहार के बूढ़ा पहाड़ में पुलिस- नक्सली मुठभेड़, नक्सलियों का एक बंकर ध्वस्त, कई सामान बरामद

Updated at : 05 Sep 2022 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
लातेहार के बूढ़ा पहाड़ में पुलिस- नक्सली मुठभेड़, नक्सलियों का एक बंकर ध्वस्त, कई सामान बरामद

लातेहार के बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई. तीन घंटे तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों न नक्सलियों का एक बंकर को ध्वस्त किया, वहीं कई सामान भी बरामद किये हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त नहीं कराया जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Naxalites News: लातेहार जिला अंतर्गत बूढ़ा पहाड़ में अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ सुबह छह बजे से नौ बजे तक चली. इस दौरान पुलिस और नक्सलियों की तरफ से काफी मात्रा में गोली-बारी की गयी. बूढ़ा पहाड़ में हुए मुठभेड़ के गोली की आवाज बूढ़ा पहाड़ से सटे कुजरूम गांव तक सुनायी पड़ी. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, जिसमें सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का एक बंकर ध्वस्त किया गया है. पुलिस ने इस बंकर से काफी मात्रा में नक्सलियों का खाने-पीने का सामान बरामद किया है.

लातेहार एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि की

लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि माओवादियों के खिलाफ बूढ़ा पहाड़ को खाली कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान सोमवार को पुलिस को कई सफलता मिली है. पुलिस ने बूढ़ा पहाड़ के इलाके में नक्सलियों द्वारा बनाये गये एक बंकर को ध्वस्त किया है. उन्होंने बताया कि बंकर में काफी मात्रा में सामना रखा हुआ था जिसे पुलिस ने बरामद किया है.

झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर अवस्थित है बूढ़ा पहाड़

झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ का क्षेत्र 55 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. बूढ़ा पहाड़ झारखंड के लातेहार और गढ़वा तथा छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से सटा क्षेत्र है जो माओवादियों का सुरक्षित ठिकाना रहा है. बूढ़ा पहाड़ को माओवादियों से मुक्त कराना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती है. माओवादियों ने वर्ष 2013-14 में बूढ़ा पहाड़ को अपना मुख्यालय बनाया था. एक करोड़ के इनामी दिवंगत माओवादी कमांडर अरविंद ने बूढ़ा पहाड़ को अपना मजबूत ठिकाना बनाया था.

Also Read: झारखंड में पुरानी पेंशन योजना फिर से बहाल हाेने पर विधानसभा कर्मियों ने CM हेमंत सोरेन का जताया आभार

नक्सलियों के चंगुल से मुक्त करने तक बूढ़ा पहाड़ पर अभियान रहेगा जारी

इधर, सुरक्षा बलों ने बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त कराने को लेकर लगातार अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत सोमवार को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक नक्सलियों के चंगुल से इसे मुक्त नहीं कराया जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा.

रिपोर्ट : चंद्रप्रकाश सिंह, लातेहार.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola