ePaper

Jharkhand Naxal News: झारखंड के चतरा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, हथियार व सामान बरामद, एसपी ने की ये अपील

Updated at : 01 Oct 2022 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Naxal News: झारखंड के चतरा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, हथियार व सामान बरामद, एसपी ने की ये अपील

चतरा के एसपी राकेश रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नक्सलियों से अपील की है कि झारखंड पुलिस की नयी दिशा (सरेंडर पॉलिसी) का लाभ उठाएं और समाज की मुख्यधारा से जुड़ें, नहीं तो किसी न किसी दिन पुलिस की गोली का शिकार होंगे. मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में इंसास राइफल समेत कई सामान पुलिस ने बरामद किए हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Naxal News: झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस ने भारी मात्रा में सामान और हथियार बरामद किया है. मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगने की भी खबर है. एसपी राकेश रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, तो नक्सली फायरिंग करने लगे. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. दोनों तरफ से काफी देर तक फायरिंग हुई. इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया. हथियार समेत कई सामान बरामद किए गए हैं.

इंसास राइफल समेत कई सामान बरामद

चतरा में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में झारखंड पुलिस, कोबरा और जगुआर के जवान शामिल थे. नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के गौतम पासवान और इंदल गंझु के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. गौतम पासवान 25 लाख का इनामी नक्सली है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले. इस दौरान दोनों तरफ से काफी देर तक गोलियां चली हैं. मुठभेड़ के बाद पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इंसास राइफल समेत कई सामान पुलिस ने बरामद किए हैं.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: चतरा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन में हथियार व सामान बरामद

चतरा एसपी ने की नक्सलियों से अपील

चतरा के एसपी राकेश रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नक्सलियों से अपील की है कि झारखंड पुलिस की नयी दिशा (सरेंडर पॉलिसी) का लाभ उठाएं और समाज की मुख्यधारा से जुड़ें, नहीं तो किसी न किसी दिन पुलिस की गोली का शिकार होंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें नक्सलियों के जुटे होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसी के आधार पर पुलिस पहुंची तो नक्सली देखते ही फायरिंग करने लगे. पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. दोनों तरफ से गोलियां चलीं. पुलिस को भारी पड़ता देख वे जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले. इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसमें हथियार समेत कई सामान बरामद किए गए हैं.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड की दनुआ घाटी में गैस टैंकर पलटा, गैस का हो रहा रिसाव, राहत कार्य जारी

रिपोर्ट : दीनबंधु, चतरा

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola