नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को मिली सफलता, झारखंड के लातेहार में महिला नक्सली समेत दो गिरफ्तार, नेपाली करेंसी समेत अन्य सामान जब्त

Anti-naxal operation, female naxalite, Latehar police, लातेहार : नक्सल विरोधी अभियान (anti-naxal operation) के बीच झारखंड की लातेहार पुलिस (Latehar police) को आज शनिवार को बड़ी सफलता हासिल हुई है. पुलिस ने महिला उग्रवादी (female naxalite) प्रियंका देवी उर्फ सुषमा देवी समेत दो को गिरफ्तार किया है. लातेहार सदर थाना क्षेत्र के चटनाही में पुलिस ने कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने विदेशी (नेपाल) करेंसी (Nepali currency ) समेत अन्य सामान बरामद किया है.

लातेहार पुलिस को महिला उग्रवादी की तलाशी के दौरान 460 रूपये (नेपाली करेंसी) के साथ कुल 24 हजार 5 सौ रूपये बरामद हुए. इतना ही नहीं, पुलिस को इनके पास से मोबाइल, आधार कार्ड, वोटर कार्ड भी बरामद हुआ है. महिला के अलावा नक्सली कमलेश यादव को भी पुलिस ने दबोचा. ये लातेहार जिले के डुरूआ का रहनेवाला है.
एसडीपीओ वीरेन्द्र राम ने जानकारी दी कि लातेहार के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सबजोनल कमांडर बिराज जी के निर्देश पर लेवी वसूली करने ये पहुंचे थे. इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को प्राप्त हुई थी. सत्यापन के साथ टीम चटनाही पहुंची और कार्रवाई करते हुए इन्हें संदिग्ध हालत में गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार महिला पूर्व में माओवादियों के साथ रह रही थी. इसके खिलाफ लातेहार के अलावा चतरा जिले में भी मामला दर्ज है. इसकी गिरफ्तारी से पुलिस को कई सुराग मिले हैं.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए