पश्चिम बंगाल : कलयुगी माता-पिता ने तीन माह की बच्ची की कर दी हत्या, हुए गिरफ्तार

Updated at : 05 Feb 2024 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : कलयुगी माता-पिता ने तीन माह की बच्ची की कर दी हत्या, हुए गिरफ्तार

दंपती की यह तीसरी बेटी थी. पड़ोसियों ने बताया कि बेटी होने से दंपती काफी नाखुश था. बेटी के दादा ने थाने में दर्ज करायी थी शिकायत. पूछताछ में दंपती ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले (Murshidabad district) के डोमकल के भातशाला इलाके में पिता व मां ने तीन महीने की बेटी को जमीन पर पटक कर मार दिया. बेटी की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पिता रिंटू शेख व मां बेलुयारा बीबी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची के दादा दबीर शेख ने बताया कि उसके बेटे व बहू ने ही नतिनी की हत्या की है. रविवार को खून से लथपथ अवस्था में बच्ची का शव बरामद किया गया था. दबीर शेख ने थाने में जाकर बेटे व बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. डोमकल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनलोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. यह दंपती की तीसरी कन्या संतान थी.

बेटी होने से दंपती था काफी नाखुश

शेख रिंटू केरल में बतौर श्रमिक काम करता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सात साल पहले रिंटू की शादी बेलुयारा बीबी के साथ हुई थी. चार साल पहले उनकी पहली बेटी हुई. बाद में फिर से बेटी पैदा हुई. तीसरी बार भी उसके घर बेटी पैदा हुई. पड़ोसियों ने बताया कि बेटी होने से दंपती काफी नाखुश था. अक्सर बेटियों के साथ मारपीट करता था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक रविवार दोपहर से छोटी बेटी नहीं मिल रही थी. बाद में घर के अंदर ही एक कपड़े से ढ़के अवस्था में उसका शव बरामद किया गया. डोमकल के महकमा पुलिस अधिकारी शुभम बजाज ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इसके पहले रिंटू को चोरी के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था. आज उन्हें अदालत में पेश किया गया है व पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: WB : जाली अधिवास प्रमाणपत्र गिरोह मामले में सीबीआई ने कोलकाता व उत्तर 24 परगना जिले में 8 स्थानों पर छापा मारा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola