आगराः अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सात लग्जरी कार हुए बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 May 2023 5:22 PM
आगराः हरी पर्वत पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के एक सदस्य को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है. इस गैंग के सदस्य की निशानदेही पर पुलिस ने 7 लग्जरी कार बरामद की है, जो बिहार व अन्य राज्यों में चलाई जा रही थी.
यूपीः आगरा में थाना हरी पर्वत पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के एक सदस्य को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है. इस गैंग के सदस्य की निशानदेही पर पुलिस ने 7 लग्जरी कार बरामद की है, जो बिहार व अन्य राज्यों में चलाई जा रही थी. पुलिस अवैध वाहनों को आगरा लेकर आएगी. वहीं पुलिस को पता चला है कि चोरी किए गए वाहनों से कई राज्यों में अवैध शराब की तस्करी की जाती थी.
थाना हरीपर्वत पुलिस ने करीब 1 साल पहले अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के प्रमुख प्रदीप भदौरिया गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से लगातार पुलिस वाहन चोर गैंग के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई थी. वहीं 10 से 15 दिन पहले आगरा पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड राजीव शर्मा को भी गिरफ्तार किया था.
पुलिस ने राजीव शर्मा से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि वह और उसके गैंग के अन्य सदस्य आगरा से लग्जरी कार चोरी किया करते थे और इसे बिहार ले जाते थे. जहां पर अखिलेश उर्फ लड्डू को गाड़ी बेच दिया करते थे. लड्डू इन गाड़ियों से अवैध शराब की तस्करी करा करता था. और जब यह गाड़ी पकड़ी जाती थी. तो वह लोग फरार हो जाते थे. राजीव की निशानदेही पर पुलिस ने बिहार के रहने वाले अखिलेश उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया.
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वाहन चोर लड्डू ने बताया कि जो गाड़ियां उनके पास चोरी होकर आती थी. वह लोग उनका चेसिस नंबर और प्लेट नंबर चेंज कर देते थे. और जब उनकी गाड़ी कहीं पकड़ जाती थी तो वह माल समेत गाड़ी छोड़कर फरार हो जाते थे.
Also Read: आगरा: कोर्ट में 24 गवाह मुकरने से हर्ष फायरिंग का आरोपी बरी, गोली लगने से हुई थी युवक की मौत
डीसीपी नगर विकास कुमार ने बताया कि आगरा से प्रदीप भदोरिया गैंग के सदस्यों द्वारा जो गाड़ियां चोरी की गई हैं. उनमें से कई गाड़ियां आबकारी विभाग के चेक पोस्ट और कई थानों में सीज मिली हैं. जिन्हें पुलिस आगरा लेकर आएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










