पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड को देंगे 1607 किसान समृद्धि केंद्र की सौगात, सभी केंद्रों पर किसान होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के किसानों को 27 जुलाई को किसान समृद्धि केंद्र की सौगात देंगे. प्रदेश में 1607 किसान समृद्धि केंद्र का लोकार्पण करेंगे, जहां किसानों को कई प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार (27 जुलाई 2023) को झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. पीएम मोदी 1607 किसान समृद्धि केंद्र झारखंड को समर्पित करेंगे. यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के झारखंड प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने यह जानकारी दी.
गांव, गरीब, किसान के कल्याण को समर्पित मोदी सरकार
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पीएम मोदी राजस्थान के सीकर से 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्र देश को समर्पित करेंगे. प्रदीप वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए संकल्पित है. किसानों की आय को दोगुना करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है.
1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्र की सौगात देंगे पीएम मोदी
इसी क्रम में 27 जुलाई को देश भर के किसानों को 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्रों की सौगात प्रधानमंत्री देंगी. इसमें से 1607 केंद्र झारखंड राज्य में हैं. डॉ प्रदीप वर्मा बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा. इन सभी केंद्रों पर बड़ी संख्या में किसान भाई शामिल होंगे.
Also Read: झारखंड : मानसून की बेरुखी से पूर्वी सिंहभूम के किसान परेशान, कम बारिश को देख कर लाह की खेती पर जोर
किसानों को समृद्धि केंद्र पर मिलेंगी कई सुविधाएं
बीजेपी नेता ने कहा कि किसान समृद्धि केंद्र किसानों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि है महत्वपूर्ण है. केंद्र पर किसानों की कृषि संबंधी हर प्रकार की समस्याओं का निदान उपलब्ध होगा. केंद्र पर खाद, बीज, दवा, कीटनाशक, मिट्टी जांच की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




