ePaper

PM Kisan AI Chatbot: पाएं पीएम किसान योजना से जुड़े हर सवाल के जवाब, जानें चैटबॉट का कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

Updated at : 15 Nov 2023 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan AI Chatbot: पाएं पीएम किसान योजना से जुड़े हर सवाल के जवाब, जानें चैटबॉट का कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

PM Kisan AI Chatbot: अब आपके लिए पीएम सम्मान निधि योजना से जुडी हर जानकारी पान और भी आसान हो गया है. अगर आप इस योजना से जुड़े हुए हैं तो अब आप इस योजना से जुड़े हर सवाल काफी आसानी से पा सकते हैं. चलिए जानते हैं आखिर कैसे.

विज्ञापन
undefined

PM Kisan AI Chatbot: अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब पाना और भी आसान हो गया है. अब आप घर बैठे ही अपने सभी सवालों के जवाब पा सकेंगे. तो चलिए जानते हैं आखिर कैसे.

undefined

पीएम किसान एआई चैटबॉट को किया लॉन्च: आपकी जानकारी के लिए बता दें पीएम किसान एआई चैटबॉट को मदद से आप किसाब सम्मान निधि योजना से जुड़े सभी सवालों के जवाब पाना और भी ज्यादा आसान हो गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कुछ ही समय पहले पीएम किसान सम्मान निधी योजना से जुड़े सवालों के जवाबों के लिए किसान ई-मित्र को पेश किया गया है.

undefined

क्या है किसान ई-मित्र?: अगर आप किसान ई मित्र के बारे में जानने में दिलचस्पी रखते हैं तो बता दें यह एक एआई चैटबॉट है. यूजर इस चैटबोट से से सवाल कर सभी जवाब पा सकते हैं. कई बार ऐसा होता है कि किसानों के दिमाग में सवाल उठते हैं लेकिन वे इनका जवाब नहीं पा रहे होते हैं. ऐसे हालातों में वे इस एआई चैटबॉट को मदद ले सकते हैं.

undefined

पांच भाषाओ का मिला सपोर्ट: इस चैटबॉट की सबसे मजेदार बात यह है कि आप इससे 5 भाषाओं में सवाल कर सकते हैं और ये आपको उन सवालों के जवाब भी देगा. आप इस चैटबॉट से हिंदी के अलावा तमिल, बंगाली, अंग्रेजी, उड़िया भाषा में सवाल कर सकते हैं.

undefined

कैसे करें एआई चैटबॉट का इस्तेमाल?: किसान ई मित्र चैटबॉट पीएम किसान मोबाइल ऐप के साथ ही पेश किया गया है. ऐसे में एआई चैटबॉट का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में PMKISAN GoI को इन्स्टॉल करना होगा.

undefined

प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है ऐप: आप अगर चाहें तो इस ऐप को प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं. आप ऐप के अंदर मौजूद चैटबॉट पर क्लिक कर अपने सभी सवालों के जवाब पा सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें अगर आप पीन किसान योजना से जुड़े हैं तभी अपने सवालों के जवाब पा सकेंगे.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola