ePaper

24 घंटे में ही प्लास्टर से क्रेप बैंडेज! हमें तो मालूम ही नहीं था कि हड्डी के इलाज में बंगाल इतना आगे निकल गया है

Updated at : 13 Mar 2021 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे में ही प्लास्टर से क्रेप बैंडेज! हमें तो मालूम ही नहीं था कि हड्डी के इलाज में बंगाल इतना आगे निकल गया है

माइक्रो ब्लॉगिंग सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर यह प्रतिक्रिया एक व्यक्ति ने दी है. जयंत बसाक नामक नेटिजेन ने यह टिप्पणी की है. जयंत बसाक खुद को छात्र बताते हैं. उनकी यह टिप्पणी ममता बनर्जी के इलाज को लेकर है. 10 मार्च को नंदीग्राम में कथित हमले में घायल हुईं ममता बनर्जी के पैर में कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल में प्लास्टर चढ़ाया गया था.

विज्ञापन

कोलकाता : सिर्फ 24 घंटे के भीतर प्लास्टर से क्रेप बैंडेज! माननीयता आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. एक छोटा सा अनुरोध है कि आप अपने डॉक्टर का नाम आमजनों के लिए सार्वजनिक कर दें. महज 24 घंटे के भीतर प्लास्टर से क्रेप बैंडेज पर आ गयीं. हमें तो मालूम ही नहीं था कि हड्डी से जुड़ी चीजों के इलाज में बंगाल इतनी प्रगति कर चुका है. कृपया नंबर जरूर दीजिएगा.

माइक्रो ब्लॉगिंग सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर यह प्रतिक्रिया एक व्यक्ति ने दी है. जयंत बसाक नामक नेटिजेन ने यह टिप्पणी की है. जयंत बसाक खुद को छात्र बताते हैं. उनकी यह टिप्पणी ममता बनर्जी के इलाज को लेकर है. 10 मार्च को नंदीग्राम में कथित हमले में घायल हुईं ममता बनर्जी के पैर में कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल में प्लास्टर चढ़ाया गया था.

ममता बनर्जी का एक वीडियो संदेश 11 मार्च को सोशल मीडिया पर जारी किया गया था, जिसमें दिख रहा है कि उनके बायें पैर में प्लास्टर हुआ है. लेकिन, जब वह 12 मार्च की शाम को अस्पताल से रिलीज हुईं, तो उनके पैर में क्रेप बैंडेज लगा था. दरअसल, ममता बनर्जी की पैर में चोट आयी थी और इसलिए प्लास्टर करना पड़ा था. कच्चे प्लास्टर को काटकर अगले दिन क्रेप बैंडेज बांध दिया गया.

Also Read: TMC के ‘बांग्ला निजेर मेयेकेई चाय’ के जवाब में BJP को पीएम मोदी ने दिया नया नारा – ‘बांग्ला चाय बीजेपी मॉडल’

ममता बनर्जी ने डॉक्टरों से कहा कि उन्हें अस्पताल से जल्द रिलीज कर दिया जाये, क्योंकि वह अपने काम पर लौटना चाहती हैं. उन्हें जनता के बीच जाना ही होगा. बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी 15 मार्च (सोमवार) से प्रचार अभियान में जुट जाना चाहती हैं. उन्होंने 11 मार्च को वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि उनके पैर में काफी तकलीफ है. फिर भी वह व्हील चेयर पर प्रचार करने जायेंगी.

उल्लेखनीय है कि बंगाल में 8 चरणों में चुनाव की घोषणा हो चुकी है. दो चरणों के चुनाव के लिए नामांकन का दौर खत्म हो चुका है. पहले चरण का चुनाव 27 मार्च को जबकि दूसरे चरण का 1 अप्रैल को है. ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही हैं. नंदीग्राम में 1 अप्रैल को मतदान है. नंदीग्राम के बिरुलिया में ही ममता बनर्जी कथित हमले में घायल हो गयीं थीं. उन्होंने कहा था कि उन पर साजिश के तहत हमला किया गया.

Also Read: ममता बनर्जी का ‘चोट’ से है पुराना नाता, कई बार हमले झेल चुकीं हैं बंगाल की ‘अग्निकन्या’

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola