Pro Kabaddi Auction Live Streaming: जानें, कब और कहां देखें प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग

Updated:
विज्ञापन
Pro Kabaddi Auction Live Streaming: जानें, कब और कहां देखें प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को लेकर अच्छी खबर है कि इस बार ऑक्शन के लिए सभी टीम के पर्स को भारी कर दिया गया है. यानी पैसा 4.4 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दिया गया है. ये बदलाव तीन सीजन के बाद आया है. अब टीमें खिलाड़ियों पर अधिक खर्च कर पाएंगे.

विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (Pro Kabaddi Season 10 Auction ) का इंतजार अगर आप कर रहे हैं, तो एक बड़ी खबर आपके लिए है. सीजन 10 के लिए 9 और 10 अक्टूबर को खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है. मुंबई में होने वाले ऑक्शन में सभी 10 टीमें हिस्सा लेंगीं. खबर आ रही है कि ऑक्शन में 500 से अधिक खिलाड़ी भी शामिल होंगे.

टीम पर्स को बढ़ाया गया

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को लेकर अच्छी खबर है कि इस बार ऑक्शन के लिए सभी टीम के पर्स को भारी कर दिया गया है. यानी पैसा 4.4 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दिया गया है. ये बदलाव तीन सीजन के बाद आया है. अब टीमें खिलाड़ियों पर अधिक खर्च कर पाएंगे.

कब और कितने बजे होगी नीलामी

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 9 और 10 अक्टूबर को मुंबई में होगी. नीलामी 9 अक्टूबर को रात 8:15 बजे शुरू होगी.

Also Read: Pro Kabaddi 2022: दबंग दिल्ली प्रो कबड्डी का नया चैंपियन, पटना पाइरेट्स का ट्रॉफी जीतने का सपना टूटा

कहां देखें प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आप अपने घर पर आराम से बैठकर देख सकते हैं. लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी हॉटस्टार में देख सकते हैं. इसके अलावा आप स्टार स्पोर्ट- 2 और स्टार स्पोर्ट फर्स्ट पर भी नीलामी को लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा प्रो कबड्डी के आधिकारिक वेबसाइट पर भी आपको ऑक्शन से जुड़ी जानकारी मिलती रहेगी. आप प्रभात खबर डॉट कॉम पर भी लाइव ऑक्शन से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं.

नीलामी में ये टीमें लेंगी हिस्सा

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के लिए नीलामी में सभी 12 टीमें हिस्सा लेंगी. जिसमें गुजरात जायंट्स, तेलुगु टाइटंस, बंगाल वॉरियर्स, बेंगलुरु बुल्स, यू मुंबा, तमिल थलाइवाज, यूपी योद्धा, हरियाणा स्टीलर्स, दबंग दिल्ली केसी, पटना पाइरेट्स, पुनेरी पल्टन और जयपुर पिंक पैंथर्स शामिल हैं.

खिलाड़ियों की नीलामी में घरेलू और विदेशी खिलाड़ियों को चार कैटेगरी में बांटा जाएगा. कैटेगरी-ए, कैटेगरी-बी, कैटेगरी- सी और कैटेगरी डी.

कैटेगरी और बेस प्राइस

कैटेगरी-ए के लिए बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा गया है

कैटेगरी – बी के लिए बेस प्राइस 20 लाख रुपये है

कैटेबरी – सी के लिए बेस प्राइस 13 लाख रुपये है.

जबकि कैटेबरी – डी के लिए बेस प्राइस 9 लाख रुपये है.

नीलामी के लिए किस टीम के पास कितने रुपये शेष

  • बंगाल वॉरियर्स – 4.23 करोड़ रुपये पर्स में शेष

  • पुनेरी पलटन – 2.81 करोड़ रुपये पर्स में शेष

  • दबंग दिल्ली केसी – 3.13 करोड़ रुपये पर्स में शेष

  • हरियाणा स्टीलर्स- 3.13 करोड़ रुपये पर्स में शेष

  • जयपुर पिंक पैंथर्स – 87 लाख रुपये पर्स में शेष

  • तमिल थलाइवाज- 2.44 करोड़ रुपये पर्स में शेष

  • बेंगलुरु बुल्स – 2.99 करोड़ रुपये पर्स में शेष

  • पटना पाइरेट्स – 3.10 करोड़ रुपये पर्स में शेष

  • यूपी योद्धा – 2.06 करोड़ रुपये पर्स में शेष

  • गुजरात जायंट्स – 4.03 करोड़ रुपये पर्स में शेष

  • तेलुगु टाइटंस – 3.44 करोड़ रुपये पर्स में शेष

  • यू मुंबा – 2.69 करोड़ रुपये पर्स में शेष

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola