ePaper

Box Office: दूसरे दिन भी कैटरीना की ‘फोन भूत’ ‘डबल एक्सएल’ और ‘मिली’ पर पड़ी भारी, इतना हुआ कलेक्शन

Updated at : 06 Nov 2022 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
Box Office: दूसरे दिन भी कैटरीना की ‘फोन भूत’ ‘डबल एक्सएल’ और ‘मिली’ पर पड़ी भारी, इतना हुआ कलेक्शन

Phone Bhoot Vs Double XL Vs Mili Box Office: फिल्म मिली, फिल्म फोन भूत और फिल्म डबल एक्सएल 4 नवंबर को रिलीज हुई. तीनों फिल्मों को दर्शकों से मिक्स रिव्यू मिला. कलेक्शन की बात करें तो फोन भूत मिली औऱ डबल एक्सएल पर भारी पड़ता दिखा.

विज्ञापन

Phone Bhoot Vs Double XL Vs Mili Box Office: कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘फोन भूत’ ने ओपनिंग डे पर मिली और फिल्म डबल एक्सएल से बेहतर प्रदर्शन किया. ‘फोन भूत’ दर्शकों को इम्प्रेस करने में कामयाब रही तो दूसरी तरफ जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली को दर्शक नहीं मिल रहे. वहीं हाल सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म डबल एक्सएल का भी है.

‘फोन भूत’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है और इसमें कैटरीना कैफ एक भूतनी रागिनी के रोल में है. पहले दिन मूवी ने 2.05 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे दिन का कलेक्शन भी कुछ खास नहीं रहा. शुरुआती आंकड़ों की मानें तो दूसरे दिन मूवी ने सिर्फ ने करीब 3 करोड़ का बिजनेस किया. हालांकि रविवार को फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है, ऐसी उम्मीद की जा रही है.

जाह्नवी कपूर की मिली को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था. जाह्नवी ने फिल्म को लेकर जमकर प्रमोशन किया था, लेकिन फिल्म की कमाई उम्मीद से कम रही. ओपनिंग डे पर इसने 50 लाख रुपये की कमाई की. जबकि दूसरे दिन का कलेक्शन कोई खास नहीं है. शुरुआती आंकड़ों के मानें तो दूसरे दिन मूवी ने 40 लाख रुपये की कमाई की है. कहा जा रहा है कि रविवार को भी फिल्म के कलेक्शन में ज्यादा अन्तर नहीं आयेगा.

Also Read: Double XL Movie Review: डबल एक्सएल उम्मीदों पर एक्स्ट्रा शॉर्ट रह गयी है, जानें कैसी है सोनाक्षी की फिल्म

हुमा कुरैश, सोनाक्षी सिन्हा, महत महेंद्र और जहीर इकबाल स्टारर मूवी फिल्म डबल एक्सएल को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 25 लाख रुपये की कमाई की तो दूसरे दिन इसने 30 लाख का बिजनेस किया. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े है और इसमें फेरबदल हो सकता है. बता दें कि इस मूवी के लिए सोनाक्षी और हुमा ने अपना वजन बढ़ाया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola