ePaper

Paush Amavasya 2022: पौष अमावस्या कल, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

Updated at : 01 Jan 2022 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
Paush Amavasya 2022: पौष अमावस्या कल, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

Paush Amavasya 2022: पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमवास्या तिथि 02 जनवरी को पड़ेगी. ऐसा माना जाता है कि पौष अमावस्या के दिन यदि आप प्रात:काल पवित्र नदी में स्नान करते हैं तो यह कई तरह से आपके लिए शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

साल 2022 की पहली अमावस्या 2 जनवरी को पड़ रही है. उड़ीसा में पौष अमावस्या को वकुला अमावस्या के नाम से जाना जाता है. धार्मिक रूप से इस अमावस्या के दिन स्नान-दान का बड़ा ही महत्व है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है. इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण भी किया जाता है.

Paush Amavasya 2022: मुहूर्त

पौष, कृष्ण अमावस्या प्रारम्भ – 03:41 am, जनवरी 02

पौष, कृष्ण अमावस्या समाप्त – 12:02 am, जनवरी 03

Paush Amavasya 2022: स्नान एवं दान

पौष अमावस्या के दिन आप प्रात:काल से ही नदी स्नान कर सकते हैं. इस दिन आप स्नान के बाद गरीबों को उनकी जरूरत की वस्तुएं दान करें. शास्त्रों में अमावस्या के दिन अन्न, वस्त्र, सोना और गाय का दान बताया गया है.

Paush Amavasya 2022: बन रहे हैं खास योग

पौष अमावस्या के दिन काफी खास योग बन रहे हैं. सारे काम बनाने वाला योग यानी सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 6 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर शाम 4 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही सुबह 9 बजकर 42 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा. उसके बाद ध्रुव योग लग जायेगा.

Paush Amavasya 2022 : कैसे करें पूजन

  • अमावस्या तिथि के दिन प्रातः जल्दी उठें और पवित्र नदी के स्नान करें

  • यदि आप नदियों में स्नान नहीं कर सकते हैं तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें

  • ऐसा माना जाता है कि नदी में स्नान करने से कई पापों से मुक्ति मिलती है

  • इस दिन पितरों के नाम का दीपक प्रज्ज्वलित करें और उनके नाम से हवं करें

  • अपनी सामर्थ्य अनुसार गरीबों को दान पुण्य करें

नए साल 2022 की अमावस्या तारीखें

02 जनवरी, रविवार: पौष अमावस्या

01 फरवरी, मंगलवार: माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या

02 मार्च, बुधवार: फाल्गुन अमावस्या

01 अप्रैल, शुक्रवार: चैत्र अमावस्या

30 मई, सोमवार: ज्येष्ठ अमावस्या

29 जून, बुधवार: आषाढ़ अमावस्या

28 जुलाई, गुरुवार: श्रावण अमावस्या

27 अगस्त, शनिवार: भाद्रपद अमावस्या

25 सितंबर, रविवार: अश्विन अमावस्या, सर्वपितृ अमावस्या

25 अक्टूबर, मंगलवार: कार्तिक अमावस्या

23 नवंबर, बुधवार: मार्गशीर्ष अमावस्या

23 दिसंबर, शुक्रवार: पौष अमावस्या

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola