Pathaan Opening Day: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई शाहरुख खान की 'पठान', फैंस ने रोड पर जलाये पटाखे

Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Jan 2023 4:42 PM

विज्ञापन

Pathaan Opening Day: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 100 करोड़ का बिजनेस कर इतिहास रच दिया है.

विज्ञापन

Pathaan Opening Day: शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रहा है. ओपनिंग डे पर मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 100 करोड़ का बिजनेस कर इतिहास रच दिया है. शुरुआती अनुमान बताते हैं कि पहले दिन ‘पठान’ ने 45 लाख डॉलर की कमाई की.

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, दुनिया भर में ओपनिंग डे का आंकड़ा 100 करोड़ से अधिक है. उत्तरी अमेरिका में फिल्म जल्द ही $1.5 मिलियन का आंकड़ा पार कर जाएगा. खाड़ी के बाजार में फिल्म की कुल कमाई में $1 मिलियन से अधिक का योगदान होने की उम्मीद है. फिल्म ने ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ (50 करोड़ रुपये) और यश की ‘केजीएफ: 2’ हिंदी (52 करोड़ रुपये) के ओपनिंग डे कलेक्शन रिकॉर्ड को पहले ही तोड़ दिया है.


पठान ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

पठान ने एसएस राजामौली की बाहुबली 2, ‘पुष्पा: द राइज’ और केजीएफ को पीछे छोड़ दिया. ‘पुष्पा: द राइज’ ने पहले दिन 45.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि केजीएफ ने ओपनिंग डे पर 18.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं, अगर बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इसने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ (52.25 करोड़ रुपये), ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (44.97 करोड़ रुपये), ‘भारत’ (42.30 करोड़ रुपये), ‘प्रेम रतन धन पायो’ (40.35 करोड़ रुपये), ‘सुल्तान’ (36.54 करोड़ रुपये), ‘धूम 3’ (36.22 करोड़ रुपये) और ‘ब्रह्मास्त्र’ (36.00 करोड़ रुपये) को धूल चटा दिया है. बता दें कि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में मूवी कई और रकॉर्ड तोड़ेगी.


फैंस ने जलाये पटाखे

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई थी. आज गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण ‘पठान’ का कलेक्शन काफी बढ़ने की उम्मीद है. पहले दिन का कलेक्शन को देखते हुए एसआरके के फैंस रोड पर पटाखे जला रहे हैं और जमकर डांस कर रहे हैं.

Also Read: Pathaan Movie Review LIVE: पठान ने रचा इतिहास, कमाई के मामले में मचाया गदर, फैंस ने रोड पर जलाये पटाखे, VIDEO
क्या है फिल्म की कहानी

यशराज बैनर की स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म है. बॉलीवुड की स्पाई जॉनर की फिल्म है, तो कहानी में जाबाज एजेंट, पाकिस्तान के नापक इरादे तो होंगे ही तो यहां भी ये सब हैं, लेकिन इस बार विलेन भारत का एक्स रॉ एजेंट जिम (जॉन अब्राहम) है. जो पाकिस्तान के इशारे पर भारत में तबाही लाने वाला है. यह तबाही जैविक तबाही होगी. रक्तबीज से आने वाली इस तबाही को पठान (शाहरुख खान) कैसे रोकेगा. इस मिशन में पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट रूबाई (दीपिका पादुकोण) पठान के साथ है, लेकिन क्यों. इसके साथ ही जिम क्यों भारत के खिलाफ है. ये सब सवालों के जवाब जानने के लिए आपको पावर पैक्ड एक्शन फिल्म को देखने की ओर रुख करना होगा.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola