Pathaan BO Collection Day 6: ‘पठान’ ने 6 दिनों में कितनी कमाई की? शाहरुख खान की फिल्म ने पार किया 300 करोड़

Pathaan Box Office Collection Day 6: शाहरुख खान की फिल्म पठान पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तरीके से चल रही है. मूवी को रिलीज हुए छह दिन हो चुके है. छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.
Pathaan Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान का क्रेज दर्शकों में देखते ही बन रहा है. चार साल के लंबे गैप के बाद किंग खान ने इस मूवी के जरिए वापसी की है. फैंस ने एक्टर को फिर से अपने दिलों में बसा लिया. जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण अभिनीत मूवी ने अबतक 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए आपको बताते है कि छठे दिन कितने का कलेक्शन हुआ.
‘पठान’ ने 6 दिनों में कितनी कमाई की?
फिल्म पठान सिनेमा हॉल में ताबड़तोड़ चल रही है. एक्शन-ड्रामा ये फिल्म भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने पठान का छठे दिन का कलेक्शन बताया है. उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, पठान के शुरुआती अनुमान के अनुसार छठे दिन पूरे भारत में नेट 25 करोड़ हुआ. अबतक मूवी ने 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
#Pathaan early estimates for Day 6 All-India Nett would be ₹ 25 Crs..
Will cross ₹ 300 Crs Nett..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) January 31, 2023
पांच दिनों में 542 करोड़ रुपये की कमायी
शाहरुख खान अभिनीत स्पाई थ्रिलर ‘पठान’ रिलीज के पहले पांच दिनों में 542 करोड़ रुपये की कमायी करके हिन्दी सिनेमा के इतिहास में ‘सप्ताहांत में सबसे ज्यादा कमायी’ करने वाली फिल्म बन गयी है. पांच दिनों के लंबे सप्ताहांत पर फिल्म ने भारत में 60.75 करोड़ रुपये की कमायी की है (हिन्दी में 58.5 करोड़ रुपये, सभी डब संस्करणों में 2.25 करोड़ रुपये). फिल्म ने भारत में 70 करोड़ रुपये की कुल कमायी की है.
‘PATHAAN’ CROSSES ₹ 500 CR MARK: ₹ 542 CR WORLDWIDE *GROSS* IN 5 DAYS… #Pathaan WORLDWIDE [#India + #Overseas] *Gross* BOC… *5 days*…
⭐️ #India: ₹ 335 cr
⭐️ #Overseas: ₹ 207 cr
⭐️ Worldwide Total *GROSS*: ₹ 542 cr
🔥🔥🔥 pic.twitter.com/UZvYoipsx0— taran adarsh (@taran_adarsh) January 30, 2023
विदेशों में ‘पठान’ ने पांचवें दिन 42 करोड़ रुपये की कमायी की. पांच दिनों में फिल्म की कुल कमायी 112 करोड़ रुपये की है. वहीं, शाहरुख खान ने फिल्म के सक्सेस इवेंट में कहा कि, पठान की क़ामयाबी सभी की है, इसलिए मैं सभी का धन्यवाद कहना चाहूंगा सबसे अहम बात इस महफिल के जरिए मैं उनलोगों को भी धन्यवाद कहना चाहूंगा, जो आज यहां नहीं हैं, लेकिन उन्होने फिल्म को बहुत प्यार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










