Pathaan Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान का जलवा बरकरार, दूसरे दिन तोड़ा ये रिकॉर्ड
Pathaan Box Office Collection Day 2: शाहरुख खान की फिल्म पठान हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. अब दूसरे दिन का भी कलेक्शन सामने आया है.
Pathaan Box Office Collection Day 2: शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ ने भारत और दुनिया भर में एक हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है. ऐसा लगता है कि फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन ने भी एक नया रिकॉर्ड बनाया है. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, फिल्म ने गुरुवार को लगभग 70 करोड़ रुपये की कमाई की. यह पहले दिन के आंकड़ों से कई गुना ज्यादा है. Sacnilk के अनुसार, आंकड़े 65-70 करोड़ रुपये की सीमा में हैं, जो फिल्म के दो दिनों के टोटल कलेक्शन को 120 करोड़ रुपये से अधिक बनाता है.
हालांकि, बॉलीवुड हंगामा ने बताया कि फिल्म ने गणतंत्र दिवस पर 67-69 करोड़ रुपये की कमाई की है. पठान शुरुआती सप्ताहांत में ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर सकता है. ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने ट्विटर पर तीन राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स चेन (पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस) के नंबर साझा किए और दावा किया कि दूसरे दिन फिल्म ने केवल इन चेन से 32.40 करोड़ रुपये कमाए.
पठान ने एसएस राजामौली की बाहुबली 2, ‘पुष्पा: द राइज’ और केजीएफ को पीछे छोड़ दिया. ‘पुष्पा: द राइज’ ने पहले दिन 45.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि केजीएफ ने ओपनिंग डे पर 18.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं, अगर बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इसने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ (52.25 करोड़ रुपये), ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (44.97 करोड़ रुपये), ‘भारत’ (42.30 करोड़ रुपये), ‘प्रेम रतन धन पायो’ (40.35 करोड़ रुपये), ‘सुल्तान’ (36.54 करोड़ रुपये), ‘धूम 3’ (36.22 करोड़ रुपये) और ‘ब्रह्मास्त्र’ (36.00 करोड़ रुपये) को धूल चटा दिया है. बता दें कि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में मूवी कई और रकॉर्ड तोड़ेगी.
Also Read: Pathaan Opening Day: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई शाहरुख खान की ‘पठान’, फैंस ने रोड पर जलाये पटाखे
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, पठान में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी हैं. यशराज बैनर की स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म है. बॉलीवुड की स्पाई जॉनर की फिल्म है, तो कहानी में जाबाज एजेंट, पाकिस्तान के नापक इरादे तो होंगे ही तो यहां भी ये सब हैं, लेकिन इस बार विलेन भारत का एक्स रॉ एजेंट जिम (जॉन अब्राहम) है. जो पाकिस्तान के इशारे पर भारत में तबाही लाने वाला है. यह तबाही जैविक तबाही होगी. रक्तबीज से आने वाली इस तबाही को पठान (शाहरुख खान) कैसे रोकेगा. इस मिशन में पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट रूबाई (दीपिका पादुकोण) पठान के साथ है, लेकिन क्यों. इसके साथ ही जिम क्यों भारत के खिलाफ है. ये सब सवालों के जवाब जानने के लिए आपको पावर पैक्ड एक्शन फिल्म को देखने की ओर रुख करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










