Pathaan BO Collection Day 12: पठान की सुनामी से थर्राया बॉक्स ऑफिस, हुई बंपर कमाई, 800 करोड़ पहुंचा कलेक्शन

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया है. फिल्म के 12वें दिन का कलेक्शन जानकर आप हैरान रह जाएंगे. बता दें कि मूवी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
Pathaan Box office Collection Day 12: बॉलीवुड के ‘किंग’ कहे जाने वाले शाहरुख खान ने चार साल बाद ऐसा कमबैक दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा. बॉक्स ऑफिस पर उनकी मूवी ‘पठान‘ ने इंडिया में 401.40 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. हर तरफ फिल्म के गाने. डायलॉग ही सुनाए दे रहे है. फैंस एक्टर पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे है. 12वें दिन भी फिल्म का जादू बरकरार है. चलिए बताते है रविवार को इसने कितनी कमाई की.
25 जनवरी को रिलीज हुई पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया है. ओपनिंग डे पर धमाकेदार शुरुआत करने वाली फिल्म ने अबतक सफलतापूर्वक 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. रविवार को भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है. 12वें दिन फिल्म ने मूवी ने 27-28 करोड़ कमा लिए है. ये कलेक्शन सेकेंड वीकेंड पर हुआ है और उम्मीद की जा रही है कि शाहरुख खान की मूवी इससे भी ज्यादा की कमाई कर सकती है.
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, पठान ने दूसरे रविवार के अंत में भारत में 500 करोड़ और वैश्विक स्तर पर 800 करोड़ रुपये की कमाई की. पठान दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई. इसने आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ दिया. दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर 387 करोड़ का कलेक्शन किया था. देखा जाए तो आने वाले दिनों में मूवी का जलवा इतनी जल्दी रूकने नहीं वाला है.
#Pathaan clearing ₹ 500 Crs gross in India and ₹ 800 Crs globally at the end of 2nd Sunday..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) February 5, 2023
यशराज फिल्म्स बैनर तले बनी पठान में दर्शकों को एक से बढ़कर खूबसूरत लोकेशन देखने को मिला. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग 8 देशों में हुई है, जिसमें स्पेन, यूएई, मुंबई, तुर्की और फ्रांस मुख्य है. वैसे ये तो जगजाहिर है कि यशराज की फिल्मों की शूटिंग हमेशा बेहतरीन जगहों पर ही होती है. एक्शन-थ्रिलर मूवी पठान के बजट के बारे में बात करें तो ये मूवी 250 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई है.
Also Read: पठान का रियल कलेक्शन कितना है? यूजर के सवाल का शाहरुख खान ने दिया परफेक्ट जवाब, बोले- 5000 करोड़…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










