विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: अलीगढ़ सांसद बोले- एएमयू में जिन्ना नहीं, एपीजे अब्दुल कलाम की लगेगी तस्वीर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Aug 2023 3:00 PM

विज्ञापन

विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने मौन जुलूस निकाला. इस दौरान भाजपा सांसद सतीश गौतम देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर हमलावर दिखे.

विज्ञापन

Aligarh : अलीगढ़ में विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को मौन जुलूस निकाला. वहीं, भाजपा सांसद सतीश गौतम देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर हमलावर दिखे. उन्होंने लाखों लोगों के बेघर होने, करोड़ बहनों के साथ अत्याचार, खून-खराबा और देश के टुकड़े होने का जिम्मेदार नेहरू को ठहराया.

उन्होंने कहा कि एक तरफ जिन्ना थे और दूसरी तरफ नेहरू, जिन्ना ने हिंदू भाइयों का कत्लेआम कराया. जो हिन्दुतान में कभी नहीं हुआ. उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से एक बार फिर जिन्ना की तस्वीर हटाने का ऐलान किया. जिन्ना की जगह एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर लगाने की बात कही. उन्होंने सीधे कहा कि जिन्ना जैसी मानसिकता के लोगों को दफन कर दिया जाएगा.

जिन्ना की तस्वीर यूनिवर्सिटी के यूनियन हाल में टंगी है

अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने कहा कि आज भी जिन्ना की तस्वीर यूनिवर्सिटी के यूनियन हाल में टंगी हुई है. उन्होंने कहा कि हम जिन्ना जैसे लोगों का बहिष्कार करते हैं. नेहरू के रहते हुए हिंदुओं पर अत्याचार हुआ. इसी के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने आज मौन जुलूस निकाला कर संदेश दिया है. भाजपा सांसद सतीश गौतम इससे पहले दो बार लोकसभा का चुनाव जिन्ना की तस्वीर के नाम पर लड़ चुके हैं. तब उन्होंने कहा था कि जिन्ना की तस्वीर पाकिस्तान भेजेंगे, लेकिन अभी भी जिन्ना की तस्वीर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के यूनियन हॉल में टंगी है.

एएमयू में जिन्ना की नहीं, एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर लगेगी

जिन्ना की तस्वीर के सवाल पर सांसद सतीश गौतम ने कहा कि धीरे-धीरे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बदलाव आ रहा है. उन्होंने कहा कि कभी लोगों ने सोचा था कि यूनिवर्सिटी के एक कैंपस का नाम राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर पड़ेगा. आज एएमयू के सिटी स्कूल का नाम राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर है. उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति किसी काम में लगा रहे, तो काम पूरा होता है. जिन्ना की तस्वीर हटाने का काम भी पूरा होगा.

उन्होंने कहा कि जिन्ना की नहीं, एएमयू में एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर लगेगी. जिन्ना जैसी मानसिकता के लोगों को दफन कर दिया जाएगा. उन्होंने एक बार फिर कहा कि जिन्ना की तस्वीर जल्द पाकिस्तान भेजी जाएगी. इसके लिए मन से प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola