ePaper

PHOTOS: पाकिस्तान में भी है राम मंदिर, शिव मंदिर और माता का मंदिर, इन तस्वीरों में देखिए आज कैसे हैं हालात

Updated at : 12 Oct 2023 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: पाकिस्तान में भी है राम मंदिर, शिव मंदिर और माता का मंदिर, इन तस्वीरों में देखिए आज कैसे हैं हालात

Pakistan Hindu Temple: पाकिस्तान आए दिन अपने कारनामों के कारण सुर्खियों में रहता है. जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ उस दौरान कई हिंदू मंदिर पाक में बंट गए. हम आपको बताएंगे पाकिस्तान के उन मंदिरों के बारे में जिसे लेकर शायद आपने सोचा नहीं होगा.

विज्ञापन
undefined

Pakistan Hindu Temple: भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान आए दिन अपने कारनामों के कारण सुर्खियों में रहता है. जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ उस दौरान कई हिंदू मंदिर पाक में बंट गए. लेकिन समय के साथ-साथ उन सभी मंदिरों का पाकिस्तान में धीरे-धीरे अस्तित्व मिटता गया. हम आपको बताएंगे पाकिस्तान के उन मंदिरों के बारे में जिसे लेकर शायद आपने सोचा नहीं होगा.

undefined

राम मंदिर

पड़ोसी देश पाकिस्तान में वैसे तो बहुत कम हिंदू मंदिर बचे हैं. लेकिन आपको बता दें पाकिस्तान में राम मंदिर भी है जो काफी लोकप्रिय है. यह मंदिर पाक के सैयदपुर में है. इस राम मंदिर को राजा मानसिंह द्वारा वर्ष 1580 में बनवाया गया था.

Also Read: PHOTOS: 72 साल बाद पकिस्तान में खुला हिंदू मंदिर, नजारा देख पाकिस्तानी रह गए हैरान, आप भी देखें तस्वीरें
undefined

कटासराज शिव मंदिर

पाकिस्तान में राम मंदिर के अलावा शिव मंदिर भी है. जी हां, पाक के कटासराज में स्थित शिव मंदिर है. पहाड़ों पर बना यह मंदिर न सिर्फ पाकिस्तानियों के बीच काफी फेमस है. यहां पर प्रति दिन हिंदू श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं. पाकिस्तान में बना यह शिव मंदिर करीब 900 साल पुराना है.

undefined

हिंगलाज माता मंदिर

पाकिस्तान में हिंगलाज माता का मंदिर है जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि माता सती हवन कुंड की अग्नि में जब समा गई थीं तब भगवान शिव, उनके जलते शरीर को उठाकर तांडव करना शुरू कर दिया था. इस सती का सिर इस जगह गिर गया था. बता दें पाक के इस मंदिर में भगवान शिव भीमलोचन भैरव रूप में और माता सती के रूप में हैं.

Also Read: Palak Samosa: क्या आपने खाया है हरा समोसा? जानें कहां मिलेगा
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola