OTT Movies/Web Series: ओटीटी पर देखें ये 5 नई रिलीज फिल्में-वेब सीरीज, बिना सप्सक्रिप्शन फ्री में करें एंजॉय

OTT Movies/Web Series: आजकल लोगों को बाहर जाना ज्यादातक वीकेंड पर पसंद नहीं आता है. ऐसे में वो लोग घर पर बैठकर या तो इंस्टाग्राम पर रील्स देखते हैं, या फिर गेमिंग करते हैं. ऐसे में इस हफ्ते आप ओटीटी पर नई रिलीज वेब सीरीज और फिल्मों को फैमिली संग एंजॉय कर सकते हैं.

OTT Movies/Web Series: अगर आप अपने वीकेंड को हैपनिंग बनाना चाहते हैं और कुछ बेहद ही रोमांचक और बेहतरीन कहानियों वाली वेब सीरीज और फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं, इन सीरिज को आप अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं.

The Railway Men
शिव रवैल की निर्देशित ये चार एपिसोड की वेब सीरिज आधारित है. एक ऐसे बहादुर रेलवे कर्मचारी के ऊपर जो दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Mission Raniganj
टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित मिशन रानीगंज फिल्म में अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, दिब्येंदु भट्टाचार्य और राजेश शर्मा हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Kaalkoot
एक थ्रिलर सीरिज जो एक समर्पित पुलिस अधिकारी रविशंकर त्रिपाठी के जीवन है, जो खुद को एक एसिड हमले के मामले में सबसे आगे पाता है. देखिए कैसे वो अपने काम के साथ इन मुश्किलों का सामना करता है. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

Fukrey 3
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद आखिरकार ‘फुकरे 3’ ओटीटी पर रिलीज हो रही है. फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा हैं.इसे आप अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
Taali
इस वेब सीरिज में सुशमिता सेन श्रीगौरी सावंत की भुमिका निभा रही हैं, एक ट्रांसजेंडर, जो अपने समुदाय के हितों के लिए लड़ाई लड़ती है, ताकि किन्नरों को उनका हक मिले. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

Seetha Raama
श्री राम, कुंवारा, जिसे एक अकेली माँ सीता से प्यार हो जाता है. क्या ये समाज उनके रिश्ते को बढ़ने देगा? इसे आप ज़ी5 पर फ्री में देख सकते हैं.

Gadar 2
सनी देओल और अमीषा पटेल यानि कि तारा सिंह और सकीना को उनके बेटे के अपहरण से निपटना होगा. देखिए तारा सिंह का अपने परिवार के साथ के लिए संघर्ष. इसे आप ज़ी5 पर देख सकते हैं.

Aakhri Sach
एक रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी जो एक परिवार के छिपे हुए रहस्यों और भयानक घटनाओं को दिखाता है. इसे आप डिज़्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Asur (Season 2)
ओनी सेन की असुर 2 वहीं से शुरू होती है जहां सीज़न 1 खत्म हुआ था, पहले सीज़न में हुई घटनाओं ने शुभ जोशी की खोज में शामिल सभी लोगों पर साफ रूप से प्रभाव डाला है. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










