Oscar 2023 में द कश्मीर फाइल्स की एंट्री, अनुपम खेर बोले- हमारे लिए एक बड़ी जीत है...
Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Jan 2023 5:58 PM
अनुपम खेर ने कहा- द कश्मीर फाइल्स की शॉर्टलिस्टिंग से मैं बेहद विनम्र हूं. BestActor की कैटेगरी में मेरा नाम चुने जाने पर बहुत खुशी हुई. सूची में अन्य भारतीय फिल्मों को भी बधाई. भारतीय सिनेमा की जय हो!
साल 2022 भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साल रहा है, वहीं बॉलीवुड के लिए यह मुश्किलों भरा भी साबित हुआ. बीते साल कई हिंदी फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना नामुमकिन सा हो गया और वे दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. हालांकि वहीं गिनी चुनी कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की. इन फिल्मों में विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ है. ये फिल्म बॉलीवुड की सक्सेसफुल ग्रॉसर के रूप में उभरी और बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहीं. अब द कश्मीर फाइल्स को एक और बड़ी पहचान मिली है.
द कश्मीर फाइल्स ऑस्कर्स 2023 की रेस में शामिल हुई है. इस इंटरनेशनल अवॉर्ड्स के लिए अनुपम बेस्ट एक्टर कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किए गए हैं. ये गुडन्यूज किसी और ने नहीं बल्कि खुद निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कही है. उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि कश्मीर फाइल्स ऑस्कर 2023 के लिए चुनी गई हैं. हालांकि, मैं इस अवॉर्ड की दौड़ से बाहर हूं, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह रिकग्निशन निश्चित रूप से उन सभी लोगों के लिए एक करारा तमाचा है, जिन्होंने इस फिल्म को एक प्रोपेगेंडा बताया था. मुझे खुशी है कि अब दुनिया कश्मीरी हिंदू नरसंहार को पहचान रही है. यह हमारे मिशन में एक अलगा कदम है.
BIG ANNOUNCEMENT: #TheKashmirFiles has been shortlisted for #Oscars2023 in the first list of @TheAcademy. It’s one of the 5 films from India. I wish all of them very best. A great year for Indian cinema. 🙏🙏🙏
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) January 10, 2023
“सच वो दिया है जिसे अगर पहाड़ की चोटी पर भी रख दो, तो भले ही वो रोशनी कम करे! लेकिन दिखाई बहुत दूर से भी देता है!!!” 🙏 #TheKashmirFiles @TheAcademy #Oscar #ShortListed #BestActor #BestFilm pic.twitter.com/OVGRBvw1LK
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 10, 2023
अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, ”फिल्म की शॉर्टलिस्टिंग से मैं बेहद विनम्र हूं. कश्मीर फाइल्स एक विशेष फिल्म है, क्योंकि यह उस नरसंहार के बारे में बात करती है, जो हुआ था और 32 वर्षों तक किसी ने भी इस घटना के बारे में बात नहीं की”. उन्होंने आगे कहा, ”एक फिल्म के रूप में #TheKashmirFiles और #Oscars2023 के लिए #BestFilm और #BestActor की कैटेगरी में मेरा नाम चुने जाने पर बहुत खुशी हुई! छोटी सूची के रूप में भी यह हमारे लिए एक बड़ी जीत है. सूची में अन्य भारतीय फिल्मों को भी बधाई. भारतीय सिनेमा की जय हो! @अकादमी”.
Deeply humbled to see #TheKashmirFiles as a film and my name shortlisted in #BestFilm and #BestActor catagory for the #Oscars2023! Even as a short list it is a big triumph for us. Congratulations also to other Indian films in the list. भारतीय सिनेमा की जय हो! 🙏😍 @TheAcademy pic.twitter.com/VtaGLywtZQ
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 10, 2023
Also Read: Anupama: एक्टिंग के साथ-साथ साइड बिजनेस से करोड़ों कमाती हैं अनुपमा, जीती है लग्जरी लाइफस्टाइल, जानिये नेटवर्थ
बता दें कि पल्लवी जोशी को अनुपम खेर के साथ द कश्मीर फाइल्स में उनके रोल्स के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी के लिए चुना गया हैं. ‘द कश्मीर फाइल्स’ साल 1990 में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा समुदाय के लोगों की व्यवस्थित हत्याओं के बाद कश्मीरी पंडितों के सामूहिक पलायन के इर्द-गिर्द घूमती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










