Oscar Nomination 2023: आरआरआर से पहले ये फिल्में ऑस्कर के लिए हो चुकी हैं नॉमिनेटेड, लिस्ट में मदरइंडिया शामिल

Oscar Nomination 2023: ऑस्कर अवॉर्ड को लेकर दर्शकों में एक अलग ही क्रेज रहता है. हर साल कई भारतीय फिल्में नॉमिनेटेड होती हैं, लेकिन फाइनल्स तक जाते-जाते रेस से बाहर हो जाती है. ऐसे में क्या आपको पता है कि अब तक तीन भारतीय फिल्मों ऑस्कर नॉमिनेशन के फाइनल तक पहुंची है.
Oscar Nominations 2023: ऑस्कर 2023 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. बीते दिनों ऑस्कर ने अपनी फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट जारी की थी, जिसमें भारत की कुछ बेहतरीन फिल्मों ने अपनी जगह बनाई. लिस्ट में एसएस राजामौली की आरआरआर के नाटू-नाटू सॉन्ग शामिल है. इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म श्रेणी में भारत की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म श्रेणी में ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट किया गया है. इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में रहीं हैं, जो ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड हुई, हालांकि फाइनल्स में अब तक दो फिल्में ही पहुंच पाई है.
ऑस्कर फाइनल में जाने वाली सबसे पहली फिल्म थी, मदर इंडिया (Mother India). ये फिल्म महज एक वोट से अवॉर्ड जीतने में असफल रही थी. मदर इंडिया 1957 की भारतीय महाकाव्य ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन महबूब खान ने किया है और इसमें नरगिस, सुनील दत्त, राजेंद्र कुमार और राज कुमार ने अभिनय किया था. फिल्म की कहानी राधा (नरगिस) नाम की एक गरीबी से पीड़ित गांव की महिला की कहानी है, जो अपने पति की अनुपस्थिति में, अपने बेटों को पालने और एक चालाक साहूकार के खिलाफ जीवित रहने के लिए संघर्ष करती है.
मदर इंडिया के बाद जो फिल्म ऑस्कर तक पहुंची थी, वो 1988 में आई मीरा नायर की फिल्म सलाम बॉम्बे (Salaam Bombay) है. ये फिल्म मीरा नायर द्वारा निर्देशित, सह-लिखित और सह-निर्मित भारतीय हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म है. फिल्म भारत के सबसे बड़े शहर बॉम्बे (अब मुंबई) की झुग्गियों में रहने वाले बच्चों के दैनिक जीवन को दर्शाती है. इसमें शफीक सैयद, रघुवीर यादव, अनीता कंवर, नाना पाटेकर, हंसा विट्ठल और चंदा शर्मा हैं.
Also Read: Pathaan Movie Review: शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर मचाया धमाल, पढ़ें रिव्यू
साल 2001 में आई आमिर खान की फिल्म लगान (Lagaan) ने बॉक्स ऑफिस के कई सारे रिकॉर्ड तोड़े थे. ये फिल्म भी ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड हुई थी. आशुतोष गोवारिकर द्वारा लिखित और निर्देशित 2001 की भारतीय हिंदी भाषा की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. लगान की कहानी में ब्रिटिश एक गांव पर कब्जा करते हैं और उनके करों का भुगतान करने से बचने के लिए एक दांव के रूप में क्रिकेट का खेल खेलते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










