Oscar नहीं मिलने पर भी नॉमिनी पर होती है पैसों की बारिश, जानें 1 करोड़ के गुडी बैग में क्या-क्या होता है खास

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Mar 2023 12:48 PM

विज्ञापन

ऑस्कर इस साल काफी खास रहा. इस साल हर नॉमिनेट हुए व्यक्ति को खास गिफ्ट बैग मिला, जिसमें 60 से ज्यादा चीजें है. बता दें कि इस साल तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मौलिक (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है.

विज्ञापन

Oscar 2023: ऑस्कर के लिए नामांकित होना किसी उपलब्धि से कम नहीं है. इस अवॉर्ड को पाना किसी खूबसूरत सपने के सच होने जैसा है. भले ही 2023 ऑस्कर में प्रतिष्ठित गोल्डन ट्रॉफी कोई भी घर ले जाए, लेकिन कोई भी खाली हाथ वापस नहीं लौटता. टॉप नामांकित व्यक्ति जो नोमिनेट होते है मेजर कैटेगिरी में, उन्हें हजारों डॉलर मूल्य का गुडी बैग भेंट किया जाता है. लेकिन इस बैग के अन्दर क्या होता है, आपको बताते है.

नॉमिनी को मिलता है गुडी बैग

दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड है ये तो गिफ्ट बैग में भी में कुछ खास ही होगा. द गार्जियन के अनुसार, इस साल हर नॉमिनेट व्यक्ति के लिए गिफ्ट बैग की कीमत $126,000 (लगभग 1.03 करोड़ रुपये) है. ये गिफ्ट बैग लॉस एंजिल्स स्थित एक कंपनी डिस्टिंक्टव असेट देता है. इसमें 60 से ज्यादा चीजें होती है, जिसमें तीन रात इटालियन आईलैंड में ठहरने का पैकेज, गिन्ज़ा निशिकावा से जापानी मिल्क ब्रेड, लिपोसक्शन, एक सेलिब्रिटी सर्जन से फेसलिफ्ट.

किन्हें मिलेगा ये बैग?

इसके अलावा इसमें लक्ज़री स्किनकेयर उत्पाद, बत्तील खजूर का उपहार बॉक्स, ऑस्ट्रेलिया में एक प्लॉट और बॉडी स्कल्पिंग वाउचर, चॉकलेट, हेयर रेस्टोरेशन सर्विसेज भी शामिल हैं. बता दें कि बेस्ट निर्देशक, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामांकित व्यक्ति ऑस्कर गुडी बैग प्राप्त करेंगे. हालांकि ये गुडी बैग को लेने से मना भी कर सकते है.

Also Read: Oscar Awards: नाटु-नाटु के कंपोजर एमएम कीरावनी के भाषण की क्यों हो रही चर्चा? ऑस्कर के स्टेज पर कही बड़ी बात
‘नाटु नाटु’ को मिला ऑस्कर

तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मौलिक (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है. गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं. ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’. यह गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके बेहतरीन नृत्य को भी काफी सराहना मिली है. गीत ‘नाटु नाटु’ के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने लॉस एंजिलिस से ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस गीत का ऑस्कर जीतना ‘‘भारत के लिए गर्व का पल है. वहीं कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित तमिल भाषा के वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में भारत के लिए पहला ऑस्कर जीता. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola