Oppenheimer VS Barbie BO Collection Day 2: 'बार्बी' पर भारी पड़ी पड़ी 'ओपेनहाइमर', दूसरे दिन इतना हुआ कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Jul 2023 9:39 AM

विज्ञापन

ओपेनहाइमर इस साल भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म ओपनर बनी. सिलियन मर्फी के नेतृत्व वाली फिल्म को देखने के लिए टिकट खिड़की पर लोगों की भीड़ दिखी. पहले दिन फिल्म ने 14.50 करोड़ रुपये की कमाई की.

विज्ञापन

Oppenheimer VS Barbie BO Collection Day 2: इन दिनों सोशल मीडिया पर दो हॉलीवुड फिल्में चर्चा में बनी हुई है. क्रिस्टोफर नोलन की ‘ओपेनहाइमर’ (Oppenheimer box office collection day 2) और ग्रेटा गेरविग की ‘बार्बी’ (Barbie box office collection day 2) की हर कोई तारीफ कर रहा है. फैंस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में जुट रहे है. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्में क्लैश कर रही है. चलिए बताते है दूसरे दिन कौन किस पर भारी पड़ा.

ओपेनहाइमर ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

ओपेनहाइमर इस साल भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म ओपनर बनी. सिलियन मर्फी के नेतृत्व वाली फिल्म को देखने के लिए टिकट खिड़की पर लोगों की भीड़ दिखी. पहले दिन फिल्म ने 14.50 करोड़ रुपये की कमाई की. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, ओपेनहाइमर ने भारी भरकम कमाई की. भारत में दूसरे दिन 17 करोड़ का बिजेनस हुआ. ओपेनहाइमर की कुल कमाई 31.50 करोड़ है. बता दें कि इसमें स्टार कलाकारों में सिलियन मर्फी, एमिली ब्लंट, मैट डेमन, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, फ्लोरेंस पुघ, जोश हार्टनेट, केसी एफ्लेक, रामी मालेक और केनेथ ब्रानघ जैसे कलाकार हैं.

फिल्म बार्बी का दूसरे दिन का कलेक्शन

ग्रेटा गेरविग द्वारा निर्देशित और मार्गोट रोबी, रयान गोसलिंग अभिनीत फिल्म बार्बी का क्रेज सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. फिल्म को दर्शकों का पूरा प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. भारत में फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. फिल्म ने शनिवार को 6 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे भारत में दूसरे दिन की कुल कमाई 10.30 करोड़ रुपये हो गई है. यह भारत में दूसरी सबसे पसंदीदा फिल्म है, इसके बाद ओपेनहाइमर है.

ओपेनहाइमर और बार्बी की क्या है कहानी?

क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित, यह फिल्म काई बर्ड और मार्टिन जे. शेरविन की 2005 की जीवनी अमेरिकन प्रोमेथियस पर आधारित है, जो एक सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन का वर्णन करती है. वहीं, बार्बी और केन बार्बी लैंड की रंगीन और प्रतीत होने वाली परिपूर्ण दुनिया में अपने जीवन का आनंद ले रहे हैं. हालांकि, जब उन्हें वास्तविक दुनिया में जाने का मौका मिलता है, तो वे जल्द ही मनुष्यों के बीच रहने की खुशियों और खतरों का पता लगा लेते हैं.

Also Read: OTT पर देखें ये 5 बेस्ट रोमांटिक वेब सीरीज, याद आने लगेगा पहला प्यार, दिल में बजने लगेगा गिटार

बार्बी के लिए गूगल लेकर आया ये फीचर

गूगल बार्बी मूवी के लिए एक रोमांचक फीचर लेकर आया है. इसने फिल्म और उसके पात्रों के खोज परिणामों को गुलाबी टच दिया है. बार्बी, मार्गोट रोबी, रयान गोसलिंग, या ग्रेटा गेरविग टाइप करने से जादुई गुलाबी बदलाव शुरू हो जाता है और स्क्रीन चमक-दमक के साथ गुलाबी हो जाती है, जो दुनिया भर के प्रशंसकों को रोमांचित करती है. फिल्म के प्रशंसकों ने अपना उत्साह व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है. एक यूजर ने लिखा, “अगर आप मार्गोट रॉबी और बार्बी सर्च करेंगे तो गूगल गुलाबी रंग में बदल जाएगा.” एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “इस फिल्म का प्रोमो पागल कर देने वाला है.” एक अन्य यूजर ने कहा, “हे भगवान, मुझे अभी पता चला कि जब आप गूगल पर बार्बी फिल्म देखते हैं तो स्क्रीन गुलाबी और चमकदार हो जाती है, कितनी प्यारी है.”

Also Read: Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: आलिया भट्ट रह गई पीछे, रणवीर सिंह को मिली सबसे ज्यादा फीस, यहां जानिए

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola