Bareilly News: बड़े भाई ने कर दिया कुछ ऐसा कि छोटे भाई ने जहर खाकर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Dec 2021 11:30 AM
बरेली में बड़े भाई की हरकतों से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है.
Bareilly News: आत्महत्या की लगातार बढ़ रही घटनाओं के बीच बरेली से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपने बड़े भाई की हरकतों से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली, युवक का बड़ा भाई मोहल्ले की एक लड़की को लेकर फरार हो गया, जिसके बाद युवक को शर्मिंदगी का सामना करने पड़ा, और फिर आखिर में उसने खुद को खत्म करने का फैसला ले लिया. फिलहाल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, शहर के किला थाने के एक मुहल्ले में रहने वाले प्रमोद कुमार (21वर्ष) अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था. उसका बड़ा भाई कमल का मोहल्ले की एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह बुधवार को इस युवती को लेकर फरार हो गया. इससे युवती के परिजनों ने काफी नाराजगी जताई. इसको लेकर विवाद भी हुआ था. कमल की काफी तलाश की.मगर वह नहीं मिला.
फरार युवक का भाई प्रमोद मामले को लेकर काफी परेशान था. वह दोपहर के समय घर से चला गया. जब वापस लौटा, तो बेहोश था. आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की मां ने बताया कि पति छत्रपाल की छह साल पहले मृत्यु हो गई थी. इस कारण रोजगार की तलाश में अपने चार बेटों कमल, घनश्याम,प्रमोद और सुनील को लेकर शहर आ गई थी. चारों बच्चे अलग-अलग काम करने लगे थे.
Also Read: Bareilly News: बीमार सास की देखभाल से खफा महिला ने लगायी फांसी, एक घंटे पहले पति से हुई थी कहासुनी
मृतक का छोटा भाई, कमल एक युवती को लेकर फरार हो गया. इसको लेकर घर में काफी तनाव था. इसी से परेशान होकर प्रमोद ने कोई जहरीला पदार्थ खाने के बाद जान दे दी है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










