ePaper

बसंत पंचमी के दिन राशि अनुसार मां सरस्वती को करें ये चीजें अर्पित, ज्ञान और बुद्धि में होगी वृद्धि

Updated at : 06 Feb 2024 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
बसंत पंचमी के दिन राशि अनुसार मां सरस्वती को करें ये चीजें अर्पित, ज्ञान और बुद्धि में होगी वृद्धि

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन सरस्वती मां की पूजा करने से ज्ञान और बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है. कई जगह बसंत पंचमी के दिन सरस्वती देवी के साथ विष्णु भगवान की भी आराधना होती है.

विज्ञापन

Basant Panchami 2024: हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है. बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है. मां सरस्वती को ज्ञान, संगीत, कला, विज्ञान और शिल्प-कला की देवी माना जाता है, इस बार माघ महीने में 14 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी. इस दिन पीले वस्त्र पहनने और दान करने का काफी महत्व माना जाता है. बसंत पंचमी के दिन सरस्वती मां की पूजा करने से ज्ञान और बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है. कई जगह बसंत पंचमी के दिन सरस्वती देवी के साथ विष्णु भगवान की भी आराधना होती है. मां सरस्वती को खिचड़ी और पीले चावल का भोग चढ़ाया जाता है. बसंत पंचमी के दिन राशि अनुसार मां सरस्वती की पूजा करने पर ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है.

बसंत पंचमी 2024 का शुभ मुहूर्त

माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 13 फरवरी को दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से होगी और इसके अगले दिन 14 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट पर तिथि का समापन होगा. उदया तिथि के अनुसार, इस बार बसंत पंचमी 14 फरवरी को मनाई जाएगी.

सरस्वती पूजा की ये हैं शुभ मुहूर्त

  • पंचमी तिथि : सुबह 6 बजकर 28 मिनट से शाम 5 बजकर 52 मिनट तक

  • लाभ व अमृत मुहूर्त : प्रातः 6 बजकर 28 मिनट से सुबह 9 बजकर 15 मिनट तक

  • शुभ योग मुहूर्त : सुबह 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 04 मिनट तक

  • अभिजित मुहूर्त : 11 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक

  • चर मुहूर्त : शाम 2 बजकर 52 मिनट से 4 बजकर 17 मिनट तक

बसंत पंचमी पूजा विधि

  • बसंती पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें.

  • उसके बाद माता सरस्वती की मूर्ति साफ चौकी पर स्थापित करें.

  • इस दिन पीले वस्त्र धारण कर के ही पूजा करना चाहिए.

  • माता सरस्वती की वंदना करें और भोग लगाएं.

  • अंत में माता सरस्वती की आरती करें और प्रसाद वितरित करें.

Also Read: Basant Panchami 2024: कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पूजन सामग्री और महत्व
राशि के अनुसार करें पूजा

  • मेष राशि: सिंदूर, लाल फूल, गुलाबी अबीर अर्पण करें.

  • वृष राशि : हरे रंग की कलम, पीला फूल चढ़ाए .

  • मिथुन राशि: श्वेत रंग की कलम, अपराजिता पुष्प, नारियल अर्पण करें.

  • कर्क राशि : लाल कलम, इत्र, अभ्रक चढ़ाए.

  • सिंह राशि: पीले रंग की कलम, लाल फूल, अभ्रक अर्पित करें.

  • कन्या राशि: गुड़, अबीर, इत्र अर्पण तथा पुस्तक का दान करें.

  • तुला राशि: नीला कलम, पंचामृत, गुलाबी अबीर, इत्र चढ़ाए.

  • वृश्चिक राशि: सफेद रेशमी वस्त्र, ऋतुफल, गंगाजल अर्पित करें.

  • धनु राशि: श्वेत चंदन, अबीर, पीला फूल चढ़ाए .

  • मकर राशि: अरवा चावल, दही, पुष्प माला, शहद अर्पण करें.

  • कुंभ राशि : खीर, पीला अबीर, इत्र चढ़ाए.

  • मीन राशि: सफेद वस्त्र, पीला फूल, घी अर्पित करें.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola