Bareilly News: बरेली में फिर ऑयल गुड्स ट्रेन डिरेल, दो दिन में एक ही जगह पर दूसरी घटना, जांच जारी

Updated:
विज्ञापन

बरेली में भारत पेट्रोलियम के आंवला डिपो में जा रही ऑयल गुड्स ट्रेन एक ही स्थान पर दूसरी बार डिरेल हो गई. घटना के बाद मुरादाबाद रेल मंडल के अफसरों को सूचना दी गई.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में भारत पेट्रोलियम के आंवला डिपो में जा रही पेट्रोल लोड मालगाडी (आयल गुड्स ट्रेन) एक ही स्थान पर दूसरी बार डिरेल ही गई है. घटना के बाद मुरादाबाद मंडल रेल मंडल के अफसरों को सूचना दी गई. इसके बाद हड़कंप मच गया. तुरंत ही गुड्स ट्रेन को पटरी पर लाने की कोशिशें शुरू हो गईं. डीआरएम ने जांच को तीन सदस्यीय टेक्निकल टीम आंवला भेजी है.

विज्ञापन

बरेली वाया चंदौसी मुरादाबाद रेल खंड पर आंवला स्टेशन के पास भारत पेट्रोलियम का डिपो है. यहां दो दिन पहले पंजाब के प्याला से पेट्रोल की रैंक आई थी. यह ऑयल गुड्स ट्रेन साइड लाइन पर डिरेल ही गई थी. इसके बाद दोबारा वैगन को पटरी पर लाया गया. शनिवार दोपहर एक बार से फिर से उसी स्थान पर गुड्स ट्रेन का एक वैगन पोल संख्या 27/13 के पास डिरेल हो गया. लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी. इसके बाद मुरादाबाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई.

Also Read: Bareilly News: बरेली में डीजल लोड मालगाड़ी डिरेल, टला बड़ा हादसा

एक ही जगह पर बार-बार गुड्स ट्रेन के डिरेल होने से अफसरों में हड़कंप मच गया. डीआरएम ने टेक्निकल टीम जांच पड़ताल को भेजी है. इसके साथ ही आरपीएफ और जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई है. साइडिंग लाइन पर बार-बार डिरेलमेंट होने से ऑयल की कई ट्रेन को पीछे ही रोकना पड़ा है. यह चंदौसी आदि स्टेशन पर खड़ी हैं. आंवला स्टेशन की साइडिंग लाइन से ऑयल ट्रेन के जाने के बाद ही यह ट्रेन आएंगी.

Also Read: UP Election 2022: बरेली में कांग्रेस से आम जनता को जोड़ने की कवायद, मिस्ड कॉल से बनाए जा रहे सदस्य

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola