ओड़िशा हाइकोर्ट के जस्टिस जसवंत सिंह त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने, जानिए कब तक रहेगा कार्यकाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2023 8:58 AM
ओड़िशा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस जसवंत सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. जस्टिस सिंह का कार्यकाल 22 फरवरी तक रहेगा.
Justice Jaswant Singh: चार उच्च न्यायालयों में रविवार को मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गयी. इनमें से दो न्यायाधीश इस महीने ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं. गुजरात उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनिया गिरिधर गोकानी को इसका मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. शपथ लेने के बाद वह किसी उच्च न्यायालय में इकलौती महिला मुख्य न्यायाधीश होंगी. भारत में 25 उच्च न्यायालय हैं.
न्यायमूर्ति सबीना हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम कर रही हैं. न्यायमूर्ति गोकानी 25 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगी. वह गुजरात न्यायिक सेवा से हैं. उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने पिछले सप्ताह उनके नाम की सिफारिश करते हुए कहा था कि सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश होने के अलावा मुख्य न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति गोकानी की नियुक्ति से समावेशन और मुख्य न्यायाधीश के पद पर सेवाओं से लिये गये न्यायाधीशों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा. शुक्रवार को न्यायमूर्ति गोकानी को गुजरात उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था जबकि इसके मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को पदोन्नति देकर उच्चतम न्यायालय में नियुक्त कर दिया गया.
ओड़िशा उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति जसवंत सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. वह 22 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगे. न्यायमूर्ति इंद्रजीत महंती के सेवानिवृत्त होने के बाद त्रिपुरा उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश का पद कुछ समय से खाली पड़ा था. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं जबकि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 साल की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं. राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप मेहता को गोहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. गोहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह को जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










