ePaper

एनआरएस अस्पताल में आग लगने से हड़कंप, कार्डियोलॉजी विभाग में उठा धुआं

Updated at : 22 Jul 2023 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
एनआरएस अस्पताल में आग लगने से हड़कंप, कार्डियोलॉजी विभाग में उठा धुआं

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, मरीजों के कमरे कैथ लैब से कुछ दूरी पर हैं. अस्पताल के विभिन्न वार्डों की जांच की जा रही है. इस घटना के कारण अस्पताल का काम अस्थायी तौर पर बाधित हो गया.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के एनआरएस अस्पताल में शनिवार की सुबह अचानक भयावह आग लग गई. अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग की कैथ लैब में धुआं देखा गया. धुएं से चारों ओर दहशत फैल गई थी. सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची. स्थिति पर काबू पा लिया गया है. सभी मरीज सुरक्षित हैं. आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है

एनआरएस अस्पताल के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हुए थे. आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सुबह जब कर्मचारियों ने कैथ लैब का दरवाजा खोला तो उन्हें सबसे पहले धुआं दिखाई दिया. उन्होंने सबसे पहले अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम से स्थिति को संभालने की कोशिश की. अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई़ . खबर पाकर दमकल की दो गाड़ियां अस्पताल पहुंचीं.

Also Read: बंगाल : हावड़ा के मंगलाहाट में भीषण आग, दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंची,1000 से अधिक दुकानें जलकर हुई खाक
अस्पताल के विभिन्न वार्डों की जांच जारी 

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, मरीजों के कमरे कैथ लैब से कुछ दूरी पर हैं. अस्पताल के विभिन्न वार्डों की जांच की जा रही है. इस घटना के कारण अस्पताल का काम अस्थायी तौर पर बाधित हो गया. हालांकि सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल परिसर की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है.

Also Read: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा, मनरेगा के तर्ज पर ‘खेला हाेबे’ योजना की होगी शुरुआत
कोलकाता में कई जगहों पर आग की घटना

गौरतलब है कि कोलकाता में कई जगहों पर आग की घटनाएं घट रही है. बीते गुरुवार आधी रात को कोलकाता के पास हावड़ा के मंगलाहाट में आग लग गई. कई कपड़े की दुकानें जलकर राख हो गईं. कई लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा किया. मुख्यमंत्री ने अग्निकांड की सीआइडी ​​जांच के आदेश दिये हैं. कुछ दिन पहले कोलकाता के पार्क स्ट्रीट के पास एक रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई थी. इससे पहले राजभवन के पास प्रतिवादी बाग चौराहे पर टेलीफोन भवन के पास एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गयी थी. पिछले मार्च में दक्षिण कोलकाता के दक्षिणपाणे में एक साड़ी की दुकान में आग की घटना घटी थी.

Also Read: ममता बनर्जी के आवास में ‘पुलिस’ लिखी गाड़ी लेकर घुसने की कोशिश कर रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola