दिल्ली-एनसीआर में अब उठाइए Skydiving लुत्फ, जानिए लोकेशन और टिकट प्राइस

Updated:
विज्ञापन

Skydiving In Delhi-NCR: अब आप दिल्ली-NCR में स्काई डाइविंग का आनंद उठा सकते हैं. जी हां आपने सही सुना. चलिए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

Skydiving In Delhi-NCR: अगर आप स्काई डाइविंग का मजा लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें. अब आप दिल्ली-NCR में स्काई डाइविंग का आनंद उठा सकते हैं. जी हां आपने सही सुना. चलिए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

स्काई डाइविंग दिल्ली में

आप अगर स्काई डाइविंग का मजा लेना चाहते हैं तो नई दिल्ली से थोड़ी दूरी पर त बाछौद हवाई पट्टी के पास स्काई  डाइविंग कराया जा रहा है. इसका लोकेशन हरियाणा के नारनौल के करीब है. यहां टेंडेम जंप और स्टेटिक लाइन जंप कराया जाता है.

undefined

बता दें टेंडेम जंप में आपके साथ एक सहायक रहेगा. वहीं स्टेटिक लाइन जंप में  आपको अकेले छलांग लगानी रहेगी. टेंडेम जंप की कीमत 27881 रुपये प्रति व्यक्ति और स्टेटि�� लाइन जंप की कीमत 29619 रुपये देना होगा.

Also Read: Bungee Jumping का है शौक तो अब दिल्ली-गुड़गांव में उठाएं मजा, जानें लोकेशन से लेकर टिकट प्राइस तक

undefined

स्काई डाइविंग के लिए उम्र

बता दें स्काई डाइविंग के लिए आपकी उम्र 18 से 50 साल होनी चाहिए. इसके अलावा आपकी 90 किलो तक ही होनी चाहिए. अगर आप स्काई डाइविंग करने जा रहे हैं तो अपने साथ आधार या पैन कार्ड जरूर ले जाएं. इसके अलावा मेडिकल सर्टिफिकेट भी ले जाना होता है.

undefined

स्काईडाइविंग का समय

बता दें स्काई डाइविंग का समय सुबह सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक है, और शाम का स्लॉट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक है.

undefined

स्काई डाइविंग क्या है

स्काई डाइविंग एक पैराशूट स्पोर्ट है, जिसमें एक व्यक्ति एक विमान से गिरकर आकाश में ऊंचाइयों से गिरकर पैराशूट का उपयोग करके जमीन पर सुरक्षित रूप से उतरता है. स्काई डाइविंग का मुख्य उद्देश्य एक आकाशीय अनुभव का आनंद लेना है, जिसमें व्यक्ति को आसमान की खूबसूरती का आनंद लेने का मौका मिलता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola