ePaper

13 हजार रुपये से कम कीमत पर भारत में लॉन्च हुआ Nokia G42 5G स्मार्टफोन, इस दिन मिलेगा खरीदने का मौका

Updated at : 11 Sep 2023 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
13 हजार रुपये से कम कीमत पर भारत में लॉन्च हुआ Nokia G42 5G स्मार्टफोन, इस दिन मिलेगा खरीदने का मौका

Nokia G42 5G Launched in India: पॉपुलर स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Nokia ने भारत में अपने लेटेस्ट बजट सेगमेंट स्मार्टफोन G42 5G को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 13,000 रुपये से कम रखी है.

विज्ञापन
undefined

Nokia G42 5G Launched: स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Nokia ने भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए अपने लेटेस्ट बजट सेगमेंट G42 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. लॉंचिंग से पहले ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कुछ फाइटर्स और स्पेक्स के बारे में जानकारी दे दी थी लेकिन, अब कंपनी ने इसके कीमत से भी पर्दा उठा दिया है.

undefined

Nokia G42 5G Display: अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले इसके स्पेस शीट पर एक नज डाल लें. इस स्मार्टफोन में आपको 6.56 इंच का एक बड़ा डिस्प्ले मिल जाता है. यह डिस्प्ले 90Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और 560 निट्स की पाक ब्राइटनेस के साथ आता है. डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है.

undefined

Nokia G42 5G Processor and Storage: चिपसेट और स्टोरेज की बात करें तो Nokia G42 5G में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+ चिपसेट का इस्तेमाल किया है, इसके साथ ही स्मार्टफोन में 6GB रैम और अतिरिक्त 5GB वर्चुअल रैम फीचर का भी सपोर्ट है। स्मार्टफोन में 128GB का बिल्ट-इन स्टोरेज है, जिसे microSD कार्ड का इस्तेमाल कर 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.

undefined

Nokia G42 5G Camera and Battery: फोटोग्राफी लवर्स को बता दें कंपनी ने इस स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है. इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का, डेप्थ सेंसर 2MP का और मैक्रो लेंस 2MP का है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 8MP का शूटर दिया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी है और इसके साथ ही 20W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट दिया है.

undefined

Nokia G42 5G Price and Sale: कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 12,599 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है. वहीं, आप अगर चाहें तो इस स्मार्टफोन को आगामी 15 सितम्बर से खरीद सकते हैं. इसकी सेल दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola