बिहार निवासी महिला व पुरुष ने नोएडा में की आत्महत्या, कमरे में बेसुध मिली आठ माह बच्ची

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

नोएडा : यूपी के नोएडा सेक्टर 49 के होशियारपुर गांव में शनिवार सुबह एक महिला और पुरुष का शव पुलिस को पंखे से लटका मिला. उनकी आठ माह की बच्ची बेसुध पायी गयी. सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर थाना सेक्टर 49 पुलिस को होशियारपुर गांव में रहने वाले नरेंद्र ने सूचना दी कि उसके मकान में किराये पर रहने वाली महिला और पुरुष घर का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं और उनके कमरे से उनकी आठ माह की बच्ची की रोनें की आवाजें आ रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया, तो देखा कि महिला और पुरुष दोनों पंखे में फंदे से लटके हैं और बच्ची जमीन पर बेसुध पड़ी है. उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि वहां जो दस्तावेज मिले हैं उसके अनुसार पुरुष का नाम अनिकेत है और महिला का नाम अभी पता नहीं चला है. उन्होंने बताया कि प्राप्त दस्तावेज के आधार पर बिहार के सीवान जिले के उनके गांव से संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी गयी है.

एसीपी ने बताया कि शाम तक इस मामले में पूरी जानकारी बिहार पुलिस से उन्हें मिल जायेगी. एसीपी ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा. पुलिस को शक है कि दोनों ने आत्महत्या की है.

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन