PHOTOS: मलेशिया में मनाए New Year का जश्न, श्रीलंका और थाईलैंड के बाद यहां भारतीयों को मिली Visa Free एंट्री

Updated:
विज्ञापन
PHOTOS: मलेशिया में मनाए New Year का जश्न, श्रीलंका और थाईलैंड के बाद यहां भारतीयों को मिली Visa Free एंट्री

Visa Free Countries For Indians: अगर आप New Year 2024 सेलिब्रेट करने के लिए मलेशिया जाने की सोच रहे हैं तो आपके पास एक सुनहरा मौका है. इस बार आप बिना वीजा मलेशिया घूमने जा सकते हैं. चलिए जानते हैं पूरी डिटेल.

विज्ञापन
undefined

Visa Free Countries For Indians: नए साल को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस अवसर पर लोग बाहर जाने का प्लान जरूर करते हैं. अगर आप भारत के बाहर New Year 2024 सेलिब्रेट करने के लिए सोच रहे हैं तो आपके पास एक सुनहरा मौका है. इस बार आप बिना वीजा मलेशिया घूमने जा सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

undefined
मलेशिया में भारतीयों को बिना वीजा एंट्री है?

नया साल आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. जो लोग इंडिया से मलेशिया जाने का प्लान कर रहे हैं तो बिना वीजा जा सकते हैं. दरअसल हाल ही में श्रीलंका और थाईलैंड ने भी भारतीय नागरिकों के लिए फ्री वीजा एंट्री कर दी है. इसके बाद मलेशिया तीसरा देश है जो भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री दे रहा है.

undefined
मलेशिया में कितने दिन के लिए वीजा फ्री एंट्री है

भारतीय और चीनी नागरिकों के लिए मलेशिया में 30 दिनों के लिए बिना वीजा एंट्री मिल रही है. मलेशिया में आप एक दिसंबर से 30 दिनों तक आराम से वीजा फ्री घूम सकते हैं.

Also Read: 72 साल तक पाकिस्तान में बंद था ये हिंदू मंदिर, किसी ने नहीं की पूजा, जानिए किस भगवान की है मूर्ति
undefined
मलेशिया में घूमने के लिए जगहें

कुआलालंपुर

अगर आप मलेशिया में घूमने जा रहे हैं तो कुआलालंपुर जाना न भूलें. यह मलेशिया की राजधानी है. यहां देखने के लिए गगनचुंबी इमारतों (Skyscrapers) और शॉपिंग मॉल हैं. इतना ही नहीं यहां आप पेट्रोनास ट्विन टॉवर से दातारन मर्डेका (Dataran Merdeka) में स्थित ऐतिहासिक सुल्तान अब्दुल समद बिल्डिंग का नजारा देख सकते हैं.

undefined

पेनांग हिल

मलेशिया में घूमने के लिए पेनांग हिल है. जिसे आपको देखने के लिए जरूर जाना चाहिए. यह सबसे प्रमुख पर्यटक आकर्षण में से एक है. इसके अलावा यहां स्नेक टेम्पल, केक लोक सी मंदिर, धम्मिकर्मा बर्मीज मंदिर, वार चयानाबगालाराम और बाटू फेरंगी भी देखने लायक जगह है.

Also Read: New Year 2024: नया साल सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट है भीमताल, जानें यहां घूमने के लिए कौन-कौन सी हैं जगहें
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola