Apple के ये प्रोडक्ट्स मचाएंगे धमाल, iPhone के अलावा इन पर रहेगी नजर

ऐपल आईफोन के अलावा, आईपैड, मैकबुक, एयरपॉड्स, विजन प्रो, ऐपल वॉच सहित ढेरों प्रोडक्ट बनाती है. अब कंपनी समय के साथ कदमताल करते हुए नयी टेक्नोलॉजी पर उन्नत और सक्षम बनने की दिशा में काम कर रही है. आइए नजर डालें उन प्रोडक्ट्स और तकनीक पर, जो ऐपल आनेवाले दिनों में रॉलआउट करने जा रही है –
Apple Technology Trends : अपने आईफोन्स के लिए पॉपुलर टेक कंपनी ऐपल, हर दिन कुछ न कुछ नया बना रही है. टेक इनोवेटर स्टीव जॉब्स की यह कंपनी दिन पर दिन अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाती जा रही है. कंपनी आईफोन के अलावा, आईपैड, मैकबुक, एयरपॉड्स, विजन प्रो, ऐपल वॉच सहित ढेरों प्रोडक्ट बनाती है. अब कंपनी समय के साथ कदमताल करते हुए नयी टेक्नोलॉजी पर उन्नत और सक्षम बनने की दिशा में काम कर रही है. आइए नजर डालें उन प्रोडक्ट्स और तकनीक पर, जो ऐपल आनेवाले दिनों में रॉलआउट करने जा रही है –
आइफोन 16 सीरीज
इसका इंतजार सितंबर 2024 में पूरा हो सकता है. ऐपल का लक्ष्य इसमें एक नया कूलिंग सिस्टम पेश करना है. प्रो मॉडल में ओवरहीटिंग से निपटने के लिए मेटल बैटरी केसिंग की सुविधा हो सकती है. हाल ही में पेरिस्कोप लेंस की शुरुआत के बाद आइफोन 16प्रो में टेट्रा प्रिज्म लेंस को शामिल करने की संभावना कौतूहल को बढ़ाती है.
Also Read: Bizarre! 3 महीने पानी में रहा iPhone, जम गई थी काई, फिर भी चल रहा टकाटक
ऐपल जीपीटी
इस साल चैट जीपीटी के संभावित प्रतिद्वंद्वी के रूप में स्थापित ऐपल के एआई परिदृश्य में प्रवेश करने की उम्मीद है. ऐपल जीपीटी, अजाक्स फ्रेमवर्क पर फोकस वाला एक जेनरेटिव एआई मॉडल लॉन्च कर सकता है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल ने खुद का फ्रेमवर्क अजाक्स नाम से डेवलप किया है, ताकि वह चैटबॉट की टेस्टिंग कर पाये. कहा जा रहा है कि यह 2024 में पब्लिकली उपलब्ध हो सकता है.
आइपैड
मार्च 2024 में दुनिया भर के लोग ऐपल के आइपैड एयर, आईपैड प्रो और मैक बुक एयर रेंज का अपडेट वर्जन देखेंगे. टेक दिग्गज ऐपल नया आइपैडओएस 17.4 मार्च में लॉन्च कर सकता है, जबकि मैकओएस 14.3 अपडेट वर्जन जनवरी-फरवरी में आने की उम्मीद है.
Also Read: 1.5 करोड़ का iPhone! यह कंपनी लायी सबसे महंगा स्मार्टफोन, देखें ऐसा क्या है इसमें खास
एयरपॉड्स 4
एक टेक रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल अपनी एयरपॉड शृंखला के नवीनतम संस्करण को जारी कर सकता है, जिसके दो संस्करण इस साल रिलीज होने की उम्मीद है. अगर अपकमिंग एयरपॉड्स की बात की जाये, तो ये छोटे स्टेम, रीडिजाइंड केस, बिल्ट-इन स्पीकर और एक यूएसबी-सी पोर्ट के साथ आ सकते हैं.
ऐपल वॉच सीरीज 10
ऐपल इस वर्ष ऐपल वॉच सीरीज 10 लॉन्च कर सकती है. संभवत: इसे ऐपल वॉच एक्स या ऐपल वॉच सीरीज 10 नाम दिया जाएगा. ऐपल जून 2023 में वंडरलस्ट इवेंट में अपने दो नये स्मार्टवॉच-ऐपल वॉच सीरीज 9 और वॉच अल्ट्रा लेकर आयी थी. चर्चा है कि ऐपल की अपकमिंग स्मार्टवॉच ऐपल वॉच सीरीज 10 हो सकती है.
Also Read: Apple iPhone यूजर्स के लिए iOS 17.2.1 अपडेट हुआ जारी, जानें इसमें क्या है खास
Also Read: Apple iPhone यूजर्स को जल्द मिलने जा रहा यह धांसू फीचर, चोरों के लिए बनेगा सिरदर्द, जानें कैसे करता है काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










