NEET PG 2023 Result: जल्द आने वाला है नीट पीजी का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Mar 2023 10:18 AM

विज्ञापन

NEET PG 2023 Result: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) पीजी परीक्षा 2023 इस साल 5 मार्च को आयोजित की गई थी. जल्द ही नीट पीजी (NEET PG 2023) का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर घोषित किया जाएगा.

विज्ञापन

NEET PG 2023 Result राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा, नीट पीजी 2023 का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की उम्मीद है. एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर परिणाम की जांच कर सकेंगे. नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल साइंसेज, एनबीई द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा परिणाम 31 मार्च, 2023 को जारी होने की उम्मीद है

इन कोर्सेज में ले सकेंगे एडमिशन

5 मार्च को 277 शहरों में 902 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के लिए 2.9 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए. जो छात्र NEET PG 2023 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, वे MD/MS/PG डिप्लोमा और पोस्ट MBBS DNB पाठ्यक्रम में सीधे प्रवेश लेने के पात्र होंगे.

NEET PG 2023 result: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.

  • इसके बाद ‘NEET PG 2023 result’ लिंक पर क्लिक करें.

  • फिर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल डालें और लॉग इन करें.

  • इसके बाद पेज को डाउनलोड करें.

  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.

NEET PG 2022 का CutOff स्कोर

बीते साल, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBE/NBEMS) की ओर से नीट पीजी 2022 का परिणाम जारी करने के साथ, नीट पीजी 2022 की कट ऑफ भी जारी की थी. इस वर्ष भी ऐसा ही होगा.

बीते साल जहां सामान्य/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए नीट पीजी 2022 कट ऑफ स्कोर 800 में से 275 रहा था. वहीं, एससी/ एसटी/ ओबीसी (पीडब्ल्यूडी सहित) के लिए कट ऑफ 245 थी, और यह अनारक्षित व सामान्य वर्ग के पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 260 रही थी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola