Navratri 2023 : परिवार को जिंदा जलाने की धमकी मिलने के बाद भी मुस्लिम महिला ने घर में स्थापित की देवी मूर्ति

Published by : अनुज शर्मा Updated At : 15 Oct 2023 5:00 PM

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2023 : बीजेपी के जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुकी अलीगढ़ निवासी रूबी आसिफ खान द्वारा पूजा करने पर उसके खिलाफ फतवे जारी हो चुके हैं. प्रशासन को उनको पुलिस सुरक्षा देनी पड़ी थी.

विज्ञापन

UP News : मौलवियों ने इस्लाम धर्म की दुहाई दी. धर्म के नाम पर डराया. कट्टरपंथियों ने परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी. इसके बाद भी मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान (Rubi Asif Khan) ने नवरात्र (Navratra) में मां दुर्गा (Maa Durga) की प्रतिमा को अपने घर पर में स्थापित कर सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया है. अलीगढ़ निवासी रूबी आसिफ खान बीते नवरात्र की तरह ही नौ दिन तक दुर्गा मां की पूजा अर्चना करेंगी. नवमी पर पूरे विधि-विधान के साथ कन्या पूजन (Kanya Pujan) करेंगी. कन्याओं के परात में रखकर पैर धोएंगी और रूमाल से पोंछ कर उनके सिर पर चुनरी बांधेंगी. उसके बाद कन्याओं को भोजन कराएंगी. नवरात्र संपन्न होने पर घर में रखी दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन कराने ले जाएंगी. अलीगढ़ के रोरावर इलाके की पुरानी बस्ती में रहने वाली रूबी आसिफ दोनों धर्म इस्लाम और हिन्दू को अपनाए हुए हैं. दोनों ही धर्म की सभी परंपरा और पर्व को मनाती आ रही हैं. बीते साल वह गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर गणपति की प्रतिमा (Ganpati Idol) स्थापित करने के बाद सुर्खियों में आ गई थी. कट्टरपंथियों के निशाने पर आ चुकी रूबी के घर के बाहर उनको जिंदा जलाने की धमकी भरे पोस्टर लगा दिए गए थे. भाजपा से जुड़ी रूबी बीजेपी के जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुकी रूबी द्वारा पूजा करने पर उसके खिलाफ फतवे जारी हो चुके हैं. प्रशासन को उनको पुलिस सुरक्षा देनी पड़ी थी.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola